{"_id":"7c671562599e3d8ce53775570e39aa18","slug":"apply-for-residential-plots-in-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी प्लॉट चाहिए तो 15 अप्रैल तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी प्लॉट चाहिए तो 15 अप्रैल तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 14 Mar 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू चंडीगढ़ में घर बनाने का सपना देख रहे लोगों की उम्मीद जल्दी ही हकीकत में बदल जाएगी। गमाडा ने इको सिटी-2 नाम से एक रिहायशी प्लॉटों की स्कीम निकाली है। इसमें 338 रेजिडेंशियल प्लॉट शामिल किए गए हैं। स्कीम में लोग 15 अप्रैल 2015 तक आवेदन कर पाएंगे। नए साल में गमाडा की पहली रिहाशी प्लॉटों की स्कीम है।
विज्ञापन
गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक प्लॉटों की स्कीम पूरी तरह ओपन रखी गई है। देश का कोई भी नागरिक स्कीम में आवेदन कर सकता है, लेकिन उसकी उम्र 18 से अधिक होनी चाहिए। वहीं, गमाडा ने साफ किया है कि जिस व्यक्ति के पास किसी भी तरह से सरकारी एजेंसी की तरफ से ट्राइसिटी में कोई प्लॉट, फ्लैट या घर खरीदा है। वह स्कीम में आवेदन नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं यदि उक्त व्यक्ति की पत्नी या माइनर बच्चे के नाम पर भी कोई प्लॉट है तो वह स्कीम में आवेदन नहीं कर पाएगा। हालांकि गमाडा ने साफ किया है कि स्कीम की रिजर्व कैटेगरी में वही लोग आवेदन कर पाएंगे जो पंजाब के रहने वाले होंगे। या फिर कम से कम पांच साल से पंजाब में रह रहे होंगे।
विज्ञापन
इस प्रकार है प्लॉटों का साइज
प्लॉटों का साइज---------संख्या------------अर्नेस्ट मनी
100--------------------84----------------100 000
150--------------------26--------------100 000
200--------------------15---------------200 000
300--------------------29---------------300 000
400--------------------11---------------400 000
500--------------------24---------------500 000
1000------------------83----------------10 00 000
2000------------------66----------------1500 000
गमाडा की सिंगल विंडो और बैंकों से मिलेंगे ब्रॉशर
स्कीम संबंधी ब्रॉशर लोगों को गमाडा की सिंगल विंडो या फिर गमाडा द्वारा निर्धारित बैंकों से मिलेंगे। जिन बैंकों को स्कीम में शामिल किया गया है, उनमें स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब ग्रामीण बैंक, आईएनजी वेश्या बैंक, एक्सिस बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, आईडीबीआई बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक व द पंजाब स्टेट कोअपरेटिव बैंक लिमिटेड शामिल है।
सौ रुपये का ब्रॉशर, एक हजार एप्लीकेशन मनी
जानकारी के मुताबिक गमाडा ने स्कीम के ब्रॉशर की कीमत सौ रुपये तय की है। जबकि एप्लीकेशन मनी एक हजार रुपये तय की है। एप्लीकेशन मनी नॉन रिफंडएबल है।
घर के आगे पार्क आया तो अधिक भुगतान करना होगा
गमाडा ने स्कीम में साफ किया है कि जिस भी प्लॉट के सामने पार्क, प्ले एरिया आदि आएगा। ऐसे लोगों को प्लॉट की दस प्रतिशत अधिक रकम देनी होगी। प्ले ग्राउंड और पार्क दोनों घर के सामने आते हैं तो 15 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा। इसके अलावा प्लॉटों की कीमत चुकाने के लिए तीन प्लान तैयार किए गए हैं, जिसमें कई ऑफर भी लोगों के लिए रखे गए हैं।