{"_id":"666a329a4b3dc03db806d3e4","slug":"applications-for-admission-to-ug-courses-in-11-colleges-of-the-city-will-start-from-today-chandigarh-news-c-16-pkl1043-443590-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शहर के 11 कॉलेजों में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आज से आवेदन होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शहर के 11 कॉलेजों में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आज से आवेदन होंगे शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के 11 कॉलेजों में विभिन्न यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया वीरवार से शुरू होगी। विभाग का दावा है कि दोपहर एक बजे तक आवेदन के लिए लिंक उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि इसमें देरी भी हो सकती है। छात्रों के पास आवेदन के लिए एक जुलाई करीब 18 दिन का समय होगा।सत्र 2024-25 से पीयू से मान्यता प्राप्त कॉलेजों के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की जाएगी। इसके तहत यूजी डिग्री तीन की जगह चार साल की होगी। पंजाब यूनिवर्सिटी ने कॉलेज को नए दाखिले को लेकर नई गाइडलाइन भेज दी है। नई गाइडलाइन में कोर्सेज में दाखिले लेने की योग्यता, वेटेज, एंट्रेंस टेस्ट और मेरिट के आधार पर होने वाले दाखिलों की जानकारी दी गई है।
यूनिवर्सिटी की ओर से कॉलेजों को न्यू एजुकेशन पॉलिसी के मुताबिक पाठ्यक्रम समायोजन भी भेजे जा चुके हैं। केंद्रीकृत कोर्स दाखिले के संभावित कार्यक्रम के तहत आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई तक रहेगी। दो जुलाई शाम पांच बजे सभी आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 10 जुलाई को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें योग्य आवेदकों को उनकी मेरिट अनुसार कॉलेज आवंटित होंगे।
पहली ऑनलाइन काउंसलिंग 12 जुलाई से शुरू हो सकती है, जिसमें यूटी और बाहरी विद्यार्थी शामिल रहेंगे। वहीं, आरक्षित और अतिरिक्त सीटाें के लिए 13 जुलाई को विद्यार्थियों को काउंसलिंग होगी। दूसरी काउंसलिंग 18 और 19 जुलाई को होने की संभावना है। पहले यूटी और बाहर के सामान्य विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी और दूसरे दिन आरक्षित और अतिरिक्त सीटों के तहत दाखिले के लिए। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दाखिला प्रक्रिया की तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। पिछले वर्ष 10 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
-- - दाखिले के लिए संभावित तिथियां -- -
13 जून : दोपहर एक बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
1 जुलाई : आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि
2 जुलाई : शाम 5 बजे आवेदन करने वालों की कॉमन लिस्ट जारी होगी
4 जुलाई : शाम 5 बजे तक छात्र ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकेंगे
8 जुलाई : शाम 5 बजे प्रोविजनल प्रोविजनल मेरिट जारी होगी
10 जुलाई : दोपहर 2 बजे कोर्स और कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी
12 जुलाई : पहली ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो सकती है