फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Application Process started for AFPI Mohali

सच हो सकता है सेना में अफसर बनने का सपना, मोहाली के एएफपीआई में दाखिले की जंग शुरू

Tue, 01 Dec 2020 05:30 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Dec 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Application Process started for AFPI Mohali
भारतीय सेना - फोटो : PTI

पंजाब के जो बच्चे अभी दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं और भारतीय सेना में अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उनका यह सपना जल्दी ही हकीकत में बदल सकता है। मोहाली के सेक्टर-77 महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेस प्रिपेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। 

विज्ञापन


दाखिला प्रक्रिया के लिए ऑन लाइन आवेदन पांच जनवरी तक कर होंगे। इसके बाद 17 जनवरी को संस्थान में प्रवेश परीक्षा होगी। इस दौरान मेरिट के आधार पर विभिन्न चरणों से गुजरने वाली प्रक्रिया के बाद 48 छात्रों का चयन किया जाएगा जिन्हें दो साल एनडीए की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही शहर के नामी कान्वेंट स्कूलों से पढ़ाई होगी। 
विज्ञापन



ऐसे कर सकते हैं संस्थान से संपर्क
जो युवा संस्थान में दाखिल होना चाहते हैं। उन्हें संस्थान की वेबसाइट के होम पेज www.afpipunjab.org पर लॉगिन करना होगा। वहां पर प्रवेश प्रक्रिया संबंधी सारी जानकारी है। इसके अलावा http//recuritmentportal.in पर लॉगिन किया जा सकता है। संस्थान के मोबइल 9041006305 या 01602258705 पर सुबह नौ बजे से पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जय जवान जय किसान के नारे को सार्थक करने वाले पंजाब की इस शताब्दी की शुरुआत में सेना में भागीदारी न के बराबर रह गई थी। राज्य में अकाली-भाजपा की सरकार थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इसे गंभीरता से लिया और महाराज रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेस प्रिपेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई)  का निर्माण करवाया। इस संस्थान की कमान उन्होंने रिटायर्ड मेजर जनरल जीएस ग्रेवाल को सौंपी। ग्रेवाल ने इस इंस्टीट्यूट के जरिए सेना में पंजाब की शान लौटाने का काम किया।

रिटायर्ड मेजर जनरल जीएस ग्रेवाल आज भी संस्थान के डायरेक्टर हैं। उनके प्रयास से अब तक 154 से अधिक युवा सेना के विभिन्न अंगों में अफसर के रूप में ज्वाइन कर चुके हैं। मोहाली के सेक्टर-77 स्थित संस्थान को सेना की अकादमी का रंग दिया गया है। संस्थान के एंट्री पर मिग-21 जहां युवाओ के सपनों को उड़ान देता है। वहीं सेना का टैंकर युवाओं के अंदर जोश भर देता है। संस्थान में छात्रों को सभी हाईटेक सुविधाएं दी जाती हैं। 

योग्यता का आधार

1. बच्चा दसवीं कक्षा में पढ़ रहा होना चाहिए
2. वह पंजाब का मूल निवासी होना चाहिए
3. उसका लक्ष्य एनडीए ज्वाइन करना हो।
4. उसका जन्म दो जुलाई 2004 से पहले नहीं होना चाहिए


ऐसे होगी चुनाव प्रक्रिया
1.  17 जनवरी को प्रवेश परीक्षा होगी
2. परीक्षा में आब्जेक्टिव टाइप के प्रश्नों का जवाब ओएमआर शीट पर देना होगा।
3. चुने जाने वाले छात्रों को फरवरी 2021 से लेकर मार्च 2021 तक इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा
4. जो छात्र इंटरव्यू में चुने जाएंगे, उन्हें मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा।
5. मेरिट के हिसाब से पहले 48 स्थानों पर रहने वाले छात्रों को ज्वाइनिंग के लिए बुलाया जाएगा

ट्रेनिंग प्रक्रिया
1.  जो छात्र चुने जाएंगे उन्हें मोहाली के नामी स्कूल में 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई करवाई जाएगी।
2.  पढ़ाई नॉन मेडिकल स्ट्रीम से होगी। इसके साथ ही कंप्यूटर या फिजीकल एजुकेशन की भी पढ़ाई होगी।
3. पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, सॉफ्ट स्किल और कम्युनिकेशन स्किल को सुधारा जाएगा।
4. छात्रों को एनडीए और सर्विस सिलेक्शन बार्ड की ट्रेनिंग दी जाएगी

ऐसे करना होगा भुगतान
1. छात्रों का संस्थान में रहने, खाने पीने और यूनिफॉर्म का कोई खर्च नहीं है।
2. छात्रों को अनुमानित सालाना 48 हजार रुपये तीन किश्तों में भरने होंगे। हालांकि फीस में बदलाव हो सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed