{"_id":"67535c8c2eb683aa180771a4","slug":"application-process-started-for-admission-to-174-mba-seats-in-panjab-university-chandigarh-news-c-16-pkl1049-578752-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी में एमबीए की 174 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी में एमबीए की 174 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) में एमबीए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। सत्र 2025-26 में एमबीए की 174 सीटों पर दाखिले के लिए छात्र यूबीएस की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
बुधवार से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी तक चलेगी। दाखिला आईआईएम द्वारा ली जाने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) स्कोर और सामूहिक चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगा। दाखिले के लिए आवेदन कर रहे सभी छात्रों द्वारा केट देना अनिवार्य है। दाखिले के लिए 85 प्रतिशत वेटेज केट स्कोर और 7.5-7.5 प्रतिशत सामूहिक चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार की होगी। एमबीए की कुल 174 सीटें हैं, जिनमें सिर्फ एमबीए कोर्स की 64, एमबीए एचआर और एमबीए आईबी की 30-30, एमबीए एंटरप्रेन्योरशिप और एमबीए बिजनेस डाटा एनालिटिक्स की 25-25 सीटें हैं। सत्र 2025-26 की दाखिला प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी यूबीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://ubsadmissions.puchd.ac.in/registration.php पर उपलब्ध है। विद्यार्थी आवेदन के लिए योग्यता, ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क और अन्य जानकारी वेबसाइट से ले सकते हैं।
3 फरवरी तक कर सकते हैं लॉगिन और पासवर्ड जनरेट
3 फरवरी तक विद्यार्थी यूबीएस वेबसाइट पर लॉगिन और पासवर्ड जनरेट कर सकते हैं। फीस भरने की आखिरी तारीख छह फरवरी 2024 है। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य जानकारी अपलोड करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी है। ऑनलाइन आवेदन के साथ विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की कागजी प्रति एप्लीकेशन फॉर्म के साथ यूबीएस कार्यालय में 24 फरवरी शाम चार बजे तक जमा करवानी होगी। सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों को 3250 और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी को 1625 रुपये पंजीकरण शुल्क भरना होगा।
विज्ञापन
किस कोर्स में कितनी सीटें
64 एमबीए
30 एमबीए एचआर
30 एमबीए आईबी
25 एमबीए एंटरप्रेन्योरशिप
25 एमबीए बिजनेस डाटा एनालिटिक्स