फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Application process started for admission

Chandigarh News: पीयू में पीजी के 56 और यूजी के 14 कोर्सों में दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Fri, 19 Apr 2024 06:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Application process started for admission
चंडीगढ़। सत्र 2024-25 के लिए अंडर और पोस्ट ग्रेजुएशन के 70 कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें यूजी के 14 और पीजी के 56 कोर्स हैं। मार्च और अप्रैल माह से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया मई माह तक चलेगी। कुछेक कोर्स की परीक्षा अप्रैल माह में होगी तो अधिकतर प्रवेश परीक्षा मई और जून माह के लिए अनुसूचित हैं।
विज्ञापन


पीयू के विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होगा (सीईटी)। अंडर ग्रेजुशन के 14 कोर्स बी फार्मा, एंथ्रोपोलॉजी, बायो केमिस्ट्री, बायोफिजिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, जीओलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, फिजिक्स विद स्पेशलाइजेशन इन इलेक्ट्रॉनिक्स, जुलॉजी और गणित के लिए सीईटी-यूजी प्रवेश परीक्षा होगी। विद्यार्थी 25 अप्रैल तक इन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा की तारीख 12 मई है। बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी और बेचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट के लिए पीयू टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट (पीयूटीएचएटी) के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 17 मई को होगी। इतिहास, जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन, भूगोल, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस आदि विषय में एमए, एमई, एमएससी, एमकॉम, एलएलएम, एमसीए आदि 56 कोर्स में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-पीजी होगा। सीईटीपीजी के लिए विद्यार्थी 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं और 15 जून को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके अलावा लॉ ग्रेजुएशन के लिए 31 मई, पीयूएलईईटी - बेचलर इन इंंजीनियरिंग के लिए 4 जून आवेदन की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन


विभिन्न विषयों की आवदेन, परीक्षा की तारीख व अन्य जानकारी पीयू की वेबसाइट https://admissions.puchd.ac.in/entrance-test-details.php से ले सकते हैं। बेचलर ऑफ इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष से अपना माइग्रेशन पीयू में करवाना चाह रहे विद्यार्थी 2 मई से 4 जून तक पीयूमीट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन से एमबीए करने के इच्छुक विद्यार्थी 21 मई से आठ जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 28 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed