{"_id":"4cb0eb0eb1d1b159a3e9c00017dabb3b","slug":"application-for-junior-draftsman","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर ड्राफ्ट्समैन के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर ड्राफ्ट्समैन के लिए करें आवेदन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Nov 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने आपने विभिन्न विभागों के लिए सीनियर लैबोरेटरी असिस्टेंट/ लेबोरेटरी असिस्टेंट और जूनियर ड्राफ्ट्समैनों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सीनियर लैबोरेटरी असिस्टेंट/ लैबोरेटरी असिस्टेंट के 504 पदों और जूनियर ड्राफ्ट्समैनों के 46 पदों के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं।
विज्ञापन
योग्य उमीदवार इन रिक्तियों के लिए 19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि किसी अन्य साधन द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
विज्ञापन
एसएलए/एलए के लिए उम्मीदवारों को मैट्रिक स्तर तक पंजाबी और विज्ञान विषय में पास होना अनिवार्य है।
जूनियर ड्राफ्ट्समैन के लिए उम्मीदवार आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप का पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड से तीन वर्ष का डिप्लोमा या आईटीआई से सिविल ड्राफ्ट्समैनों से दो वर्षीय प्रमाण पत्र कोर्स या इसके समकक्ष प्लानिंग या डिजाईंनिंग के क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
इनके साथ मैट्रिक स्तर तक पंजाबी विषय पास किया हो।