फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Appeal to give respect and pension to those who fought during the Emergency

Chandigarh News: आपातकाल के संघर्ष करने वाले लोगों को सम्मान और पेंशन देने की अपील

Thu, 19 Feb 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Appeal to give respect and pension to those who fought during the Emergency
चंडीगढ़। लोकतंत्र सेनानी संघ पंजाब ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर वर्ष 1975-77 के आपातकाल समय के लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के समान दर्जा और सुविधाएं देने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ ने प्रस्ताव दिया है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जेल जाने वाले इन लोगों के योगदान को देश की आजादी की दूसरी लड़ाई के रूप में मान्यता दी जाए। अन्य राज्यों की तर्ज पर बजट सत्र के दौरान सम्मान राशि और पेंशन लाभ देने की घोषणा की जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही चाहे कोई सेनानी एक महीना जेल में रहा हो या छह महीने, सभी को समान रूप से मान्यता देते हुए पर्याप्त राज्य स्तरीय लाभ सुनिश्चित किए जाएं। संघ ने यह भी सुझाव दिया है कि आपातकाल के इतिहास और लोकतंत्र प्रहरियों के बलिदान को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी इस लोगों की कहानियों से अवगत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed