{"_id":"e7f5b8a55a9c6c1b5f37e20b840c7917","slug":"appeal-in-district-court-for-seprate-ut-cadre","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्होंने कहा, शहर का अपना यूटी कैडर होना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्होंने कहा, शहर का अपना यूटी कैडर होना चाहिए
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Nov 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सीनियर पदों पर भर्ती करने के लिए राज्यों की तर्ज पर बोर्ड का गठन करने की मांग को लेकर जिला अदालत में अर्जी दाखिल की गई है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन एके जैन की अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 28 मार्च तय की है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के गृह सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार केके शर्मा, गृह सचिव, वित्त सचिव और पुलिस विभाग के आईजी को जबाव देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
वकील अरविंद ठाकुर ने दायर अर्जी में कहा है कि पंजाब व हरियाणा के युवाओं की तरह शहर के युवाओं को भी नौकरी में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब व हरियाणा से हर तीन साल बाद अधिकारी डेपुटेशन में आते हैं, लेकिन वह शहर के हित को देखते हुए निर्णय नहीं लेते हैं।
अर्जी में कहा कि दूसरे राज्यों से आए अधिकारियों की कोई जबावदेही नहीं होती है, इसलिए शहर का अपना यूटी कैडर होना चाहिए।
सीनियर अधिकारियों की भर्ती के लिए स्टाफ सलेक्शन कमीशन का गठन किया जाना चाहिए। जब तक शहर के अधिकारियों की लोगों के प्रति जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक यहां के लोगों की समस्याएं दूर नहीं हो सकती हैं।
रेजिडेंट्स भी कर रहे हैं अपने कैडर की मांग
फासवेक और शहर की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन भी प्रशासन से अपना कैडर का गठन करने की मांग कर चुके हैं। फासवेक अध्यक्ष पीसी सांघी का कहना है कि डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का तबादला भी दूसरे राज्यों में होना चाहिए।
विज्ञापन
सांघी का कहना है कि पंजाब व हरियाणा से आए अधिकारी अपने मूल राज्य को ध्यान में रखते हुए शहर के लिए निर्णय लेते हैं।