{"_id":"5f6108558ebc3e4157112d71","slug":"apart-corona-pay-attention-patients-as-well-union-home-secretary-chandigarh-news-pkl387998140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के अलावा अन्य मरीजों पर भी दें ध्यानः केंद्रीय गृह सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के अलावा अन्य मरीजों पर भी दें ध्यानः केंद्रीय गृह सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच मंगलवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ प्रशासन के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई। इस दौरान केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि प्रशासन शहर में कोरोना के अलावा अन्य मरीजों का भी ध्यान रखे।
यूटी प्रशासन की तरफ से बैठक में चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परिदा, स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता, विशेष स्वास्थ्य सचिव सरप्रीत सिंह गिल, नगर निगम के कमिश्नर केके यादव, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जी दीवान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव ने चंडीगढ़ नें कोरोना के केसों की संख्या, रोजाना लिए जाने वाले सैंपल और कोरोना से हुई मौतों की जानकारी ली। इसके बाद शहर में कंटेनमेंट जोन और क्वारंटीन केंद्रों की जानकारी भी हासिल की। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने प्रशासन द्वारा उठाए गए कार्यों की सराहना की। हालांकि उन्होंने कहा कि शहर में कोरोना के मरीजों की देखभाल के साथ उन मरीजों का भी खासतौर पर ध्यान रखा जाए, जो कोरोना से पीड़ित नहीं हैं लेकिन अन्य तरह की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है। इस पर प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शहर के तीनों अस्पताल जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 और पीजीआई के प्रमुखों को इस संबंध में आदेश दे चुके हैं। गौरतलब है कि प्रशासक वीपी सिंह बदनौर भी समीक्षा बैठक में इस तरह के आदेश जारी कर चुके हैं।