{"_id":"5d6dfc5a8ebc3e93cf655d4c","slug":"apache-helicopter-inducted-in-indian-air-force-at-pathankot-air-force-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ी, पठानकोट एयरबेस में तैनात हुए आठ अपाचे हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ी, पठानकोट एयरबेस में तैनात हुए आठ अपाचे हेलीकॉप्टर
Tue, 03 Sep 2019 11:08 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
अपाचे हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना में शामिल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सीमा से लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित पठानकोट एयरबेस पर आज मंत्रोच्चारण के साथ भारतीय वायुसेना के 8 अपाचे एएच-64 ई हेलीकॉप्टर तैनात हो गए।
एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर अपाचे हेलीकॉप्टर वायुसेना में शामिल किए गए और पठानकोट एयरबेस पर उन्हें तैनात किया गया। पंडितों को बुलाकर मंत्रोच्चारण करवाया गया और नारियल फोड़ा गया।
उसके बाद वाटर कैनन से पानी की बौछारें करके सलामी दी गई। अपाचे तैनात करने का फैसला पठानकोट एयरबेस के रणनीतिक महत्व को देखते हुए लिया गया है। पठानकोट में तैनात अपाचे के स्क्वाड्रन कमांडर ग्रुप कैप्टन एम शायलू होंगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अपाचे दुनिया के बहु-भूमिका लड़ाकू हेलीकाप्टरों में से एक है। इसे अमेरिकी सेना इस्तेमाल करती है। पठानकोट एयरबेस पाकिस्तान सीमा के सबसे करीब है।

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत-पाक के मध्य पनपे विवाद के बीच अपाचे को पठानकोट एयरबेस पर तैनात करना रणनीति का हिस्सा है। इसके अलावा विभिन्न मारक क्षमताओं से लैस अपाचे एएच-64 ई हेलीकॉप्टर से चीन की सीमाओं को भी कवर किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि फिलहाल अपाचे अमेरिका व इजराइली वायुसेना का हिस्सा है। 30 एमएम मशीन गन और एंटी टैंक मिसाइल से लैस हैं। हेलीकॉप्टर में जमीनी टारगेट भेदने वाले हाइड्रा अनगाइडेड रॉकेट भी हैं जो दुश्मन के इलाके में 150 नॉटिकल माइल प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ने में सक्षम है।