{"_id":"c8d0e005e1bc8a3d85feaebef48f192f","slug":"anytime-go-to-see-wagha-border-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाघा बार्डर देखना है तो पढ़ें गुडन्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाघा बार्डर देखना है तो पढ़ें गुडन्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 29 Oct 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा को देखने का मन बना रहे हैं तो ये अच्छी खबर आपके लिए है। अब आप अटारी सीमा को देखने के लिए दिन में किसी भी समय जा सकेंगे।
विज्ञापन
पहले सैलानी सिर्फ शाम के समय ही अटारी सीमा पर जा सकते थे और जो सैलानी गलती से दिन के समय सीमा देखने के लिए पहुंच जाते थे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता था, लेकिन अब बीएसएफ की तरफ से अब दिन के समय सैलानियों की सीमा पर घुमाने के लिए डे-टूरिज्म की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन
अब सैलानी 11 बजे से 3 बजे तक जीरो लाइन तक जा सकेंगे, हालांकि अगर उन्हें रीट्रीट सेरामनी देखनी होगी तो शाम तक इंतजार करना पडे़गा।
मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बीएसएफ के आईजी अशोक कुमार ने बताया कि पहली नवंबर को बीएसएफ की स्वर्ण जयंती है और इसे बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा।
इससे पूर्व यहां आने वाले सैलानियों के लिए ट्रायल के तौर पर डे-टूरिज्म के तहत सुबह 11 से लेकर दोपहर 3 बजे तक सैलानियों को अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा दिखाई जाएगी।
विज्ञापन