अमृतसर: 194 किलो हेरोइन मामले में शिअद नेता अनवर मसीह गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर
- 194 किलोग्राम हेरोइन व सिंथेटिक ड्रग बरामदगी के मामले में कार्रवाई।
- दो दिन पहले दो मनी एक्सचेंजर भी किए थे अरेस्ट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेशल टास्क फॉर्स (एसटीएफ) व नारकोटिक्स सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 194 किलोग्राम हेरोइन व सिंथेटिक ड्रग बनाने के लिए प्रयोग होने वाले खतरनाक केमिकलों की बरामदगी में शिअद (बादल) नेता अनवर मसीह को भी बुधवार गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने अनवर मसीह को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड ले लिया हैं।
इस बात की जानकारी एसटीएफ के एआईजी रछपाल सिंह ने दी है। इससे से पहले दो मनी एक्सचेंजरों को पुलिस दो दिन पहले गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आपस में भाई हैं। एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार दोनों भाई अब तक 25 लाख की ड्रग मनी दिल्ली से अरेस्ट हुए एक अन्य मनी एक्सचेंजर हरमीत सिंह के माध्यम से ट्रांसफर करा चुके है।
एसटीएफ गिरफ्तार किए गए दोनों मनी एक्सचेंजरों के बारे में अभी खुलासा नहीं कर रही है। इन दोनों के तार सीमा पार के इंटरनेशनल तस्करों के साथ जुड़े होने की संभावना है। हरमीत की गिरफ्तारी से कई खुलासे हो रहे हैं। इस रैकेट में शामिल अनवर मसीह गिरफ्तार होने वाला पहला सियासी नेता है।
सुल्तानविंड रोड पर चल रही थी नशे की फैक्ट्री
सुल्तानविंड रोड स्थित जिस कोठी में नशे की फैक्ट्री चल रही थी, वह कोठी अनवर मसीह की है। सात फरवरी को अनवर मसीह ने एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण किया था। एसटीएफ टीम ने अनवर से कई घंटे पूछताछ कर उसे छोड़ दिया था। बुधवार को भी एसटीएफ ने अनवर को पूछताछ के लिए बुलाया।
एसटीएफ ने किराये पर दी गई कोठी के दस्तावेज मांगे। जिसे दिखने में अनवर नाकाम रहा। एसटीएफ ने तुरंत उसे अरेस्ट कर लिया। एसटीएफ इस बात की जांच कर रही है कि अनवर के इन तस्करों के साथ संबंध तो नहीं थे। इस कारण उसने अपनी कोठी नशे की फैक्ट्री चलाने के लिए दे रखी थी।
एसटीएफ को दी थी आत्मदाह की धमकी
बता दें कि अनवर मसीह ने एसटीएफ को धमकी दी थी यदि उसे राजीनतिक कारणों से परेशान किया गया तो वह आत्मदाह कर लेगा। अनवर ने एसटीएफ को विश्वास दिलाया था कि वह जांच में सहयोग देगा। एसटीएफ ने अनवर की खरड़ स्थित कोठी में भी छापा मारा, जहां से एक गाड़ी व कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हुए थे। मामले में आरोपी कांग्रेसी पार्षद प्रदीप शर्मा के बेटे साहिल शर्मा को अभी तक एसटीएफ ने अरेस्ट नहीं किया है। एसटीएफ ने प्रदीप शर्मा से भी पूछताछ की है।
अब तक इन लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
इस मामले में एक पॉलीवुड स्टार मनतेज सिंह उर्फ निक्की को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले एसटीएफ सुखबीर सिंह, अंकुश कपूर, सुखविंदर सिंह, मेजर सिंह, तमन्ना गुप्ता के अलावा अफगानिस्तान के नागरिक अरमान बशरमल को गिरफ्तार कर चुकी है।