फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anurag Thakur will start Kirti today

Chandigarh News: अनुराग ठाकुर आज करेंगे कीर्ति की शुरुआत

Tue, 12 Mar 2024 12:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur will start Kirti today
चंडीगढ़। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल व युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर 12 मार्च को चंडीगढ़ से खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) का शुभारंभ करेंगे। कीर्ति का लक्ष्य भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए अनुकूल परिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। देश में 9 से 18 साल आयु वर्ग की प्रतिभाओं को तलाशना है। कीर्ति खेलो इंडिया मिशन के तहत एक महत्वाकांक्षी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है, जो देश के हर कोने से खेलों में नई प्रतिभा की पहचान करने का प्रयास करता है। चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित एथलेटिक्स स्टेडियम में कीर्ति की शुरुआत होने जा रही है। इसमें 9 से 18 वर्ष की उम्र के युवा शामिल होंगे। इसमें सबसे पहले मंगलवार को एथलेटिक्स के खेल में युवा प्रतिभाओं के लिए टैलेंट हंट की शुरूआत होगी। इसके बाद अगले कुछ दिनों में बैडमिंटन, हॉकी, वॉलीबाल, कबड्डी, फुटबॉल के खेलों का टैलेंट हंट कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed