फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anuj murder case: The attackers wanted to kill Prince too

अनुज हत्याकांड : प्रिंस को भी मारना चाहते थे हमलावर

Fri, 28 Jul 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Anuj murder case: The attackers wanted to kill Prince too
मोहाली। भागोमाजरा की सरपंच कॉलोनी में 16 जुलाई को रात लगभग 11 बजे दो नकाबपोश घुस आए थे। उन्होंने घर में आते ही फायरिंग कर सीयू में पढ़ते भिवानी के रहने वाले अनुज कुमार को छह गोलियां मार दी थीं जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि वह प्रिंस को भी ढूंढ रहे थे और अगर उन्हें प्रिंस मिल गया होता तो वह उसे भी मार देते। वहीं, घटना के दौरान उनसे मिलने आया उसी कॉलेज में पढ़ने वाला प्रनीत कुमार निवासी सोलन गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों उज्जवल भारद्वाज उर्फ उज्जी वासी भिवानी और करमदीप शिओरन वासी हिसार को पकड़ा है। उन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा। एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि दोनों आरोपियों का अनुज और उसके दोस्त प्रिंस के साथ करीब आठ महीने पहले झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद दोनों आरोपी अनुज और उसके दोस्त को ढूंढ रहे थे लेकिन उन्हें उनका पता नहीं चल रहा था। इस बीच उन्हें अनुज का पता चल गया और उन्होंने 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे घर में आए और अनुज को पूछकर हमला कर दिया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश से लाए थे हथियार
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी मध्य प्रदेश से हथियार लाए थे। घटना को अंजाम देने के बाद वे यहां से फरार हो गए थे। कुछ दिन बाहर रहने के बाद वापस आए थे। पुलिस ने कॉल डंप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन्हें पकड़ा। इनसे पुलिस को .32 बोर के दो पिस्टल, .32 बोर के दो कारतूस और वारदात के लिए इस्तेमाल की एक बाइक भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed