फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Antibodies developed in adults of more sectors than village colonies

सीरो सर्वे : गांव कॉलोनियों से ज्यादा सेक्टरों के वयस्कों में विकसित हुई एंटीबॉडी, जीएमसीएच-32 वयस्कों पर कर रहा सर्वेक्षण

Wed, 21 Jul 2021 12:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Antibodies developed in adults of more sectors than village colonies
चंडीगढ़। शहर में कोरोना संक्रमण का स्तर पता लगाने के लिए शहर भर में सीरो सर्वे का कार्य जारी है। पीजीआई 6 से 18 वर्ष तक और जीएमसीएच-32 वयस्कों पर सर्वे कर रहा है। जीएमसीएच-32 के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार गांव व कॉलोनियों से ज्यादा सेक्टरों में रहने वालेवयस्कों में एंटीबॉडी विकसित हुई है।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 की निदेशक डॉ. जसबिंदर कौर ने समीक्षा बैठक में बताया कि शहर के वयस्कों में किए गए सीरो सर्वे के शुरुआती आंकड़ों में पाया गया है कि गांवों में 68 फीसदी, कॉलोनियों में 79.8 फीसदी और शहरी आबादी व सेक्टरों की 83.5 फीसदी जनसंख्या में एंटीबाडी पाई गई है। उधर, छह से 18 साल उम्र के बीच किए जा रहे सीरो सर्वे को लेकर पीजीआई की तरफ से कहा गया है कि सेक्टरों के 67.4 फीसदी, गांवों में 74.3 फीसदी और कॉलोनियों के 73.2 फीसदी बच्चों में एंटीबाडी पाई गई है। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में गांव और कॉलोनियों के बच्चे कोरोना की चपेट में आए और खुद ही ठीक हो गए।
विज्ञापन

बता दें कि पीजीआई की ओर से तीन चरण में यह सर्वे किया जा रहा है। पहले चरण में सेक्टर-3, 6, 22, 24, 29, 36, 46, 47, 48, 56 के विभिन्न हिस्सों में 18 वर्ष से कम उम्र और किशोरों के नमूने लिए गए। दूसरे चरण में गांव खुड्डा जस्सू, धनास, मलोया, मौलीजागरां, मक्खन माजरा, रायपुर कलां, बुड़ैल, (सेक्टर-45), अटावा (सेक्टर 42), कजहेड़ी (सेक्टर- 52) में सर्वे किया गया, जबकि तीसरे चरण में हल्लोमाजरा, कॉलोनी नंबर-चार, औद्योगिक क्षेत्र, भास्कर कॉलोनी, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बापूधाम, मौलीजागरां, डड्डूमाजरा, कॉलोनी नंबर पांच, एसबीएस कॉलोनी, मनीमाजरा को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed