{"_id":"66e3b4e752c545458f085d78","slug":"anti-narcotics-task-force-raids-drug-inspector-hideout-recovers-rs-1-49-crore-in-cash-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मोहाली से ड्रग इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, 1.49 करोड़ कैश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मोहाली से ड्रग इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, 1.49 करोड़ कैश बरामद
Fri, 13 Sep 2024 09:14 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2024 09:14 AM IST
सार
एएनटीएफ ने आरोपी से 1.49 करोड़ रुपये नकद, 260 ग्राम सोना और विदेशी मुद्रा बरामद की। इसके अलावा, अवैध गतिविधियों से अर्जित की गई बड़ी संपत्ति की पहचान की गई, जिसमें जीरकपुर और डबवाली में 2.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन
बरामद कैश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने जेल में बंद नशा तस्करों के साथ मिलीभगत से प्रदेश में ड्रग्स का नेटवर्क ऑपरेट कर रहे ड्रग इंस्पेक्टर शिशान मित्तल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ठिकानों पर एएनटीएफ ने रेड कर 1.49 करोड़ रुपये कैश, 260 ग्राम सोना और 515 दिरहम विदेशी मुद्रा बरामद की है।
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एएनटीएफ को कई ऐसे इनपुट मिले हैं, जिसमें यह साबित होता है कि आरोपी इंस्पेक्टर जेल में बंद तस्करों के अलावा प्रदेश की कई फार्मास्यूटिकल कंपनी और केमिस्ट संचालकों के साथ मिलकर इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। ऐसे करीब 10 फार्मास्यूटिकल कंपनी और केमिस्ट संचालकाें से जुड़े इनपुट मिले हैं, जिनकी छानबीन के बाद टीम आगे की कार्रवाई करेगी। डीजीपी ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर शिशान मित्तल ने नशा तस्करी के जरिये 24 बैंक खातों में करीब 7.09 करोड़ रुपये जमा किए थे, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। डीजीपी ने बताया कि तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर विशेष डीजीपी कुलदीप सिंह की अगुवाई वाली एएनटीएफ की पुलिस टीमों ने एरोसिटी, एसएएस नगर से ड्रग इंस्पेक्टर शिशान मित्तल को काबू किया है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर जेल में बंद नशा तस्करों के लगातार संपर्क में था। बाहर रहकर उनके नशा तस्करी के नेटवर्क को बेखौफ चला रहा था। वह कई बार बिना सरकारी अनुमति लिए या एक्स-इंडिया लीव लिए विदेश भी जा चुका था।
जीरकपुर में दो करोड़ का फ्लैट व अन्य प्रॉपर्टी
विशेष डीजीपी कुलदीप सिंह ने बताया कि एएनटीएफ ने आरोपी की ड्रग मनी से बनाई संपत्तियों की भी पहचान की है, जिनमें जीरकपुर में 2 करोड़ रुपये का फ्लैट, डबवाली में 40 लाख रुपये का प्लॉट और अन्य संपत्तियां शामिल हैं। इन प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड रेवेन्यू डिपार्टमेंट को भेजकर जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एएनटीएफ ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों पर मारे गए छापों के दौरान भारी मात्रा में नकदी और विदेशी मुद्रा जब्त की है। आरोपी के दो बैंक लॉकर भी सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
In a major breakthrough Anti-Narcotics Task Force (#ANTF) @PunjabPoliceInd, has successfully arrested a Drug Inspector from SAS Nagar
विज्ञापन विज्ञापन
The accused was facilitating drug smuggling operations connected to illegal pharmaceuticals, medical stores and laundering the drug money… pic.twitter.com/tSA0hNtBb7 — DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) September 13, 2024
एक्स इंडिया लीव पर कई बार विदेश गया