फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anti Narcotics Cell arrested one accused with 1200 intoxicating tablets

Chandigarh News: एंटी नारकोटिक्स सेल ने 1200 नशीले टैबलेट सहित एक आरोपी किया गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Anti Narcotics Cell arrested one accused with 1200 intoxicating tablets
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 1200 नशीले टैबलेट सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विमल कुमार गांव टगरा कालका निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी कालका-पिंजौर में ऑटो चलाता है। वह नशीले टैबलेट बेचने का काम करता है। सूचना प्राप्त होते ही टीम गांव टगरा कलीराम के पास पहुंची और एक व्यक्ति हाथ में बैग लिए खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर पूछताछ की। इसके बाद आरोपी की तलाशी ली गई। आरोपी के बैग से टैबलेट के 20 पत्ते मिले। उसमें 1200 गोलियां थीं। मौके पर नोडल अधिकारी बुलाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कालका थाने में मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed