{"_id":"5f68edeb8ebc3e8bad52b79d","slug":"anti-farmer-law-shiv-sena-bjp-succeed-three-laws-made-against-farmers-chandigarh-news-pkl388599525","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून किसान विरोधी, शिवसेना भाजपा को नहीं होने देगी कामयाब, कहा- किसानों के खिलाफ बने हैं तीनों कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून किसान विरोधी, शिवसेना भाजपा को नहीं होने देगी कामयाब, कहा- किसानों के खिलाफ बने हैं तीनों कानून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मेहनतकश किसानों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के किसान विरोधी कानून का शिवसेना जमकर विरोध करती है। एक किसान जो पूरे देश एवं दुनिया का पेट भरता है, उसके खिलाफ भाजपा सरकार ने बड़ी साजिश रची है। इसे शिवसेना कामयाब नहीं होने देगी।
शिवसेना चंडीगढ़ के प्रधान परमजीत सिंह राजपूत व सचिव बॉबी मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार जो किसान विरोधी कानून लेकर आई है, वह किसानों के साथ धोखा है। यह कानून सेठों के लिए फायदेमंद है। पूरे देश में किसान सड़कों पर है और शिवसेना पूरी तरह से किसानों के साथ है। पंजाब से अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने किसान विरोधी कानून को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है, जो केवल जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ भी नहीं है।
राजपूत ने कहा कि अगर अकाली दल बादल सचमुच ही किसानों के हित की बात कर रहा है तो चंडीगढ़ में अकाली दल के प्रधान हरदीप सिंह ने अपना समर्थन अभी तक वापस क्यों नही लिया। अगर अगले 24 घंटों में हरजिंदर कौर अपने पद से इस्तीफा देकर और हरदीप सिंह अपना समर्थन वापस नहीं लेते तो यह स्पष्ट हो जायेगा कि अकाली दल मात्र राजनीतिक चाल चल रही है।