{"_id":"57dc0f9e4f1c1b7a31d4794f","slug":"another-young-farmer-suicide-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज के दैत्य ने निगला एक और नौजवान किसान, घर में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज के दैत्य ने निगला एक और नौजवान किसान, घर में मातम
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
किसान आत्महत्या
सिर चढ़े कर्ज और जमीन का ठेका भरने के लिए ट्रैक्टर बिक जाने के बाद गांव भैणीवाघा के एक नौजवान किसान ने वीरवार सुबह घर से बाहर जाकर जहरीली चीज निगल खुदकुशी कर ली है। जहरीली चीज निगलने के बाद उसने घर आकर बताया, इसके बाद उसको मौड मंडी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
गांव भैणीवाघा के नौजवान किसान कुलवंत सिंह (30) के पास ढाई एकड़ जमीन है। उसकी माता बलजीत कौर ने बताया कि कपास की फसल खराब होने के बाद जमीन का ठेका भरने के लिए कुलवंत सिंह ने अपना ट्रैक्टर बेच दिया था। किसाना पर करीब चार लाख कर्ज था। इस वजह से वह परेशान रहने लगा। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह घर बाहर जाकर उसने कोई जहरीली चीज निगल ली। पता लगने पर उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कुलवंत सिंह अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है।
उसके पिता नाजर सिंह की करीब 12 साल पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिलाध्यक्ष राम सिंह भैणीवाघा ने मांग की है कि किसान परिवार पर चढ़े कर्ज को माफ किया जाए। उन्होंने पंजाब सरकार से गुजारे के लिए योग्य मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।