{"_id":"6a1b3d5f173922ef96020f10","slug":"another-worker-died-in-a-cylinder-blast-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1033533-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सिलिंडर धमाके में एक और मजदूर ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सिलिंडर धमाके में एक और मजदूर ने तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45 में बुड़ैल के किला साहिब गुरुद्वारा के पास विजय करियाना स्टोर में एलपीजी सिलिंडर धमाके में एक और घायल मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के लखीसराय निवासी मुकेश के रूप में हुई है। वह हादसे में गंभीर रूप से झुलस गया था और पिछले कई दिनों से सेक्टर-32 अस्पताल में उपचाराधीन था।
मुकेश करीब 60 प्रतिशत से अधिक झुलसा हुआ था। उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। शनिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
हादसे में अब तक दो मजदूरों की मौत हो चुकी है। इससे पहले गंभीर रूप से झुलसे मजदूर मुन्ना की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं बिहार के बेगूसराय निवासी गोपी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वह भी 60 प्रतिशत से अधिक झुलसा है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती है। अन्य घायल सतीश, मनीष कुमार और विजय का सेक्टर-32 अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि करियाना स्टोर के पीछे बने कमरे में मजदूर रहते थे। सोमवार शाम काम खत्म करने के बाद सभी कमरे में मौजूद थे तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। कुछ ही सेकंड में दो और विस्फोट हुए जिससे कमरे में आग फैल गई और सभी मजदूर झुलस गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।