{"_id":"5814db364f1c1b1d66bc19d6","slug":"another-step-to-promote-tourism-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन का एक और कदम, जानिए क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन का एक और कदम, जानिए क्या?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 48 की फूड स्ट्रीट के लिए तीसरी बार निकाला टेंडर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्घाटन होने के ढाई साल बाद सेक्टर-48 की फूड स्ट्रीट को खोलने के लिए एक बार फिर से टेंडर निकाला है। नगर निगम की ओर से सेक्टर 48 में फूड स्ट्रीट कियोस्क खोलने का तीसरी बार प्रयास किया जा रहा है। जबकि इससे पहले दो प्रयास असफल हो चुके हैं।
नगर निगम चाहता है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही इसकी अलाटमेंट कर दी जाएगी जबकि इसका उद्घाटन भी लोकसभा चुनाव से पहले आचार संहिता लागू होने से पहले वार्ड पार्षद देवेश मोदगिल ने किया था। साल 2014 के सितंबर माह में नगर निगम के सदन की बैठक में यहां के छह कियोस्क को नीलाम करने का निर्णय लिया गया था। इन कियोस्क के निर्माण पर नगर निगम का 25 लाख रुपये का खर्चा आया है।
नगर निगम इस प्रोजेक्ट को साल 2009 में मंजूर किया था लेकिन अभी यहां पर फूड स्ट्रीट शुरू नहीं हो पाया है। नगर निगम की ओर से अब जो टेंडर निकाला गया है उसमे छह कियोस्क को तीन यूनिट में तबदील कर दिया गया है। दो कियोस्क की एक यूनिट का प्रति माह का किराया 20 हजार रुपये तय किया है जो कि सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। जबकि पीजीआई के सामने जो फूड स्ट्रीट है वह 24 घंटे चलती है। जिसका किराया नगर निगम ने 50 हजार रुपये प्रति माह तय किया है।
विज्ञापन
दक्षिणी सेक्टरों के लोगों को प्रोजेक्ट का इंतजार
दक्षिणी सेक्टर के लोग इस प्रोजेक्ट के शुरू होने का लंबे समय का इंतजार कर रहे हैं, क्योकि सेक्टर-48,49,50 और 51 में कोई मार्केट भी नहीं है। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि मंगलवार से कोई भी टेंडर के लिए आवेदन कर सकता है। 4 नवंबर तक बिड आवेदन करने की अंतिम तारीख रखी गई है।