फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another former Congress minister came on Vigilance's radar

Chandigarh News: कांग्रेस के एक और पूर्व मंत्री आए विजिलेंस के रडार पर

Sat, 24 Jun 2023 09:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
Another former Congress minister came on Vigilance's radar
जिला परिषदों और पंचायत समितियों में गैर कानूनी तरीके से 138 मुलाजिम को नियमित करने का मामला
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो की छह रेंज को सौंपा जांच का जिम्मा, कई अफसरों के घरों में करते रहे काम

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में विभिन्न जिला परिषदों और पंचायत समितियों में गैर कानूनी तरीके से 138 मुलाजिमों को नियमित करने के मामले के बहाने विजिलेंस ब्यूरो के रडार पर कांग्रेस के एक और पूर्व मंत्री आ गए हैं। सूत्रों से पता चला है कि गत कांग्रेस सरकार के समय में इन मुलाजिमों को रेगुलर किया गया था। उस समय विभाग की कमान तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के पास थी। ऐसे में अगर जांच में कोई खामी मिलती है तो उन पर कार्रवाई की जा सकती है। पता चला है कि विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि गत कांग्रेस सरकार के समय ये मुलाजिम नियमों को ताक में रखकर रेगुलर किए गए थे। जैसे ही यह मामला राज्य के मुख्य सचिव वीके जंजुआ के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत केस की जांच विजिलेंस को सौंप दी। विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से पंचायत विभाग से इस बारे में रिकॉर्ड तलब किया था। इसमें 138 मुलाजिमों की सूची मिली। इसमें पता चला कि कई पदों पर इन मुलाजिमों को पक्का गया। सूत्रों की माने तो कई मुलाजिम को केवल विभाग से सैलरी लेते थे, लेकिन वह काम अफसरों के घरों पर ही करते थे। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बठिंडा रेंज, पटियाला रेंज, अमृतसर रेंज, फिरोजपुर रेंज, जालंधर रेंज, लुधियाना रेंज और मोहाली रेंज करेगी। यह जांच एक तय समय में पूरी होगी। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो की टीमें तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा केस मय के प्रोजेक्टों की जांच कर रही है। याद रहे कांग्रेस सरकार के कई मंत्रियों के खिलाफ विजिलेंस की जांच चल रही है। जबकि छह के करीब मंत्रियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed