{"_id":"65dde653cfb97d67c00acb3e","slug":"another-farmer-died-on-khannauri-border-during-kisan-andolan-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan: खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत, अब तक छह गंवा चुके हैं जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Andolan: खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत, अब तक छह गंवा चुके हैं जान
Tue, 27 Feb 2024 07:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Feb 2024 07:30 PM IST
सार
किसान आंदोलन में डटे पंजाब के एक और किसान की मौत हो गई है। अब तक छह किसान जान गंवा चुके हैं। मृतक किसान करनैल सिंह भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की अरनो खुर्द तहसील पातड़ां इकाई के महासचिव थे।
विज्ञापन
किसान आंदोलन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खनौरी बार्डर पर चल रहे आंदोलन में एक और किसान की मौत हो गई है। मृतक किसान की पहचान करनैल सिंह (62) के तौर पर हुई है। करनैल सिंह भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की अरनो खुर्द तहसील पातड़ां इकाई के महासचिव थे। वह 13 फरवरी से ही खनौरी बॉर्डर पर डटे थे।
विज्ञापन
किसान नेता कुलवंत सिंह शेरगढ़ ने बताया कि सोमवार को करनैल सिंह को सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्होंने छाती में दर्द की भी शिकायत की। इसके बाद उन्हें पातड़ां के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उन्हें बाद में पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि सोमवार रात को डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार की बात कही थी लेकिन मंगलवार तड़के करीब तीन बजे किसान करनैल सिंह को दोबारा सांस लेने में तकलीफ हुई।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि किसानी आंदोलन में अब तक छह किसानों की मौत हो गई है। इसमें 21 साल के शुभकरण भी शामिल हैं। राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एचएस रेखी ने बताया कि मौत के कारणों का पता करने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा। किसानी आंदोलन में दिल के दौरे पड़ने से बठिंडा के दर्शन सिंह, पटियाला के किसान मनजीत सिंह व गुरदासपुर के ज्ञान सिंह की मौत हो चुकी है जबकि फिरोजपुर के गुरजंट सिंह सड़क हादसे में जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन