Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another accused arrested in the Hadiyabad shooting incident.

Chandigarh News: हदियाबाद गोलीकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 07:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the Hadiyabad shooting incident.
पत्रकार वार्ता में आरोपी की गिरफ्तारी संबंधी जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा, डीएसपी भारत भूष
फगवाड़ा। फगवाड़ा के हदियाबाद में 3 दिसंबर 2025 को हुए हत्या के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। यह जानकारी एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा ने पत्रकार वार्ता में दी। एसपी ने बताया कि घटना की रात जसप्रीत उर्फ जस्सी और उसके साथियों के साथ अविनाश उर्फ गोलू की कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान जसप्रीत ने पिस्तौल से गोली चला दी, जिससे अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई क्रेटा कार, 7.65 एमएम पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। एसपी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद

पत्रकार वार्ता में आरोपी की गिरफ्तारी संबंधी जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा, डीएसपी भारत भूष

पत्रकार वार्ता में आरोपी की गिरफ्तारी संबंधी जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा, डीएसपी भारत भूष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed