फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Annual sports meet in PU- Poonam and Sakshi took first place

Chandigarh News: पीयू में वार्षिक खेलकूद मीट- पूनम और साक्षी ने लिया पहला स्थान

Tue, 11 Mar 2025 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Annual sports meet in PU- Poonam and Sakshi took first place
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग ने सोमवार को वार्षिक खेलकूद मीट का आयोजन किया। पूनम से 100 मीटर दौड़ व साक्षी ने लेमन रेस में प्रथम स्थान हासिल किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और संकाय सदस्यों के बीच फिटनेस, टीमवर्क और खेलकूद की भावना को बढ़ावा देना था। मीट का उद्घाटन अध्यक्ष प्रोफेसर रूपक चक्रवर्ती ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों और दर्शकों को दैनिक जीवन में खेलकूद और शारीरिक तंदुरुस्त के महत्व के बारे में बताया। सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बढ़ता है, बल्कि मानसिक तंदुरुस्ती और शैक्षणिक और पेशेवर क्षेत्रों में उत्पादकता भी बढ़ती है। इस कार्यक्रम में उत्साही भागीदारी और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। दर्शकों ने एथलीटों का उत्साहवर्धन किया, जिससे खेल मैदान पर एक रोमांचक माहौल बना। विभाग ने लड़कों और लड़कियों के लिए 100 मीटर की दौड़, रस्साकशी और क्रिकेट मैच जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़-
100 मीटर दौड़ में लड़कियों में पूनम ने पहला, हीना ने दूसरा, शुभमन प्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में मनलीक मेहरा ने पहला, अनमोल वर्मा ने दूसरा, विक्रम सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लेमन रेस-
लेमन रेस में लड़कियों में साक्षी ने पहला, हीना ने दूसरा, सीतू और चंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में अंकु यादव ने पहला, मुनीष कुमार ने दूसरा, मुनीष ग्रेवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थ्री लेग रेस-
थ्री लेग रेस में पूनम-अनु ने पहला, अर्चना-आंचल ने दूसरा, हीना-जशनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं लड़कों में आदिल-साहिल ने पहला, मनलीक-विक्रम ने दूसरा, मुनीश कुमार और मनीष ग्रेवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed