{"_id":"df75a97a747bc8b9903e54eb0a66f152","slug":"announcement-of-smart-city-about-chandigarh-may-be-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ को आज मिल सकता है स्मार्ट सिटी का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ को आज मिल सकता है स्मार्ट सिटी का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Jan 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी का तोहफा मिल सकता है। भारत सरकार वीरवार को स्मार्ट सिटी बनाए जाने वाले शहरों की पहली सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
टॉप-20 स्मार्ट सिटी के लिए प्रस्तावित शहरों की सूची में चंडीगढ़ का नाम सबसे आगे चल रहा है। ऐसा दावा पिछले दिनों से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के सामने चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा कर चुके हैं।
फ्रांस की एजेंसी ऑफ डी डेवलपमेंट (एफएडी) के साथ यूटी प्रशासन स्मार्ट सिटी एमओयू साइन कर चुका है। इन सब बातों से लग रहा है कि पहली सूची में ही चंडीगढ़ का नाम आ जाएगा। स्मार्ट सिटी के नोडल ऑफिसर दानिश अशरफ ने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए उनका दावा काफी मजबूत है।
विज्ञापन
लोगों की सहभागिता और प्रशासन के प्रयास की वजह से चंडीगढ़ अधिकतर चीजों में आगे रहा था। उम्मीद है कि पहले फेज में ही चंडीगढ़ का नाम घोषित होगा।