{"_id":"a8077c32ba86a8b7d4262b879d08ad77","slug":"anniversary-of-panchkula-on-15-august-independance-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 को 20 साल का हो जाएगा पंचकूला, होगा सेलिब्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 को 20 साल का हो जाएगा पंचकूला, होगा सेलिब्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 08 Aug 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त के मौके पर पंचकूला की झांकी यहां की स्मार्टनेस दिखाएगी। पंचकूला 15 अगस्त 1995 को प्रदेश का 17वां जिला बना था, इसीलिए पंचकूला जिला प्रशासन ने पंद्रह अगस्त के मौके पर पंचकूला में सेलीब्रेशन की तैयारी की है।
विज्ञापन
इस बार प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंचकूला का इतिहास दर्शाया जाएगा। पंद्रह अगस्त की तैयारी के संबंध में प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की चयन समिति 10 से 13 अगस्त तक स्कूली बच्चों की रिहर्सल करवाएगी। समारोहस्थल पर आकर्षक द्वार बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी समारोहस्थल पर बैरिकेडिंग का काम करेगी। स्टेज डेकोरेशन हुडा संभालेगा और रंगोली का काम शिक्षा विभाग की टीम करेगी।
पंचकूला की 20वीं वर्षगांठ पर पुलिस विभाग को मार्चपास्ट में आईटीबीपी सीआरपी के अधिकारियों से बात करने को कहा है। मार्चपास्ट में एनसीसी, हरियाणा पुलिस, होमगार्ड स्कूली बच्चों की स्काउट्स टुकड़ी को भी शामिल किया जाएगा।
रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। डीसी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिया है कि रिहर्सल के दिन सुरक्षा की व्यवस्था करें। यहां पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाएगी।