{"_id":"6a42e86ab5fd1db05c6c90c4553b95b8","slug":"anniversary-celebrations-of-hallmark-school-in-tagore-theater","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेजोनेंस 2014 से बच्चों ने बटोरी तारीफ और तालियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेजोनेंस 2014 से बच्चों ने बटोरी तारीफ और तालियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Feb 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगोर थियेटर में वीरवार की शाम सेक्टर-15 पंचकूला के हॉलमार्क स्कूल का सालाना समारोह रेजोनेंस 2014 का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम में हरियाणा के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी धर्मवीर मुख्य अतिथि थे।
स्कूल प्रिंसिपल कविता वधवा ने इस मौके पर स्कूल की साल भर की उपलब्धियों के बारे में रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई।
इसके बाद तो करीब दो घंटे तक बच्चों ने हर तरह के रंगारंग प्रोग्राम पेश किए। जाने माने निर्देशक पीयूष मिश्रा द्वारा लिखित गगन दमामा बाज्यो ...नाटक की प्रस्तुति जबर्दस्त रही।
विज्ञापन
50 बच्चों ने स्टेज पर इस नाटक में अभिनय किया। नर्सरी क्लास के बच्चों का हूप्स एक्रो नाटक भी बेहतरीन रहा।