फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anju Rani won bronze medal in team event in Asian Games 2023

Asian Games: पिता ने जमीन गिरवी रखी, ताकि बेटी खेल सके, अब चीन में कांस्य पदक जीत नाम रोशन किया

Thu, 05 Oct 2023 12:32 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Oct 2023 12:32 AM IST
सार

मानसा जिले के सीमावर्ती गांव खैरा खुर्द के साधारण किसान जगदीश राम के घर अंजू रानी का जन्म हुआ। खेल के प्रति बेटी की लगन देख पिता ने अपनी दो एकड़ जमीन को आठ लाख रुपये में गिरवी रखकर उसकी खेल जरूरतों को पूरा किया।

विज्ञापन
Anju Rani won bronze medal in team event in Asian Games 2023
अंजू रानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चीन में चल रहे एशियाई खेलों में मानसा जिले के गांव खैरा खुर्द की अंजू रानी ने अपनी टीम के साथ 35 किलोमीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीतकर  गांव और देश का नाम रोशन किया है। अंजू की जीत के बाद गांव में जश्न का माहौल है। अंजू रानी का अब आगे ओलंपिक खेलने का इरादा है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी।

विज्ञापन


35 किलोमीटर की पैदल दौड़ में चीन की टीम ने स्वर्ण, जापान ने रजत और भारतीय टीम ने कांस्य मेडल जीता है जबकि इस खेल में भारत, चीन, जापान के अलावा कोरिया, साउथ कोरिया, मलयेशिया और रूस की टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


भारतीय फौज में सेवा निभा रहीं अंजू रानी इस समय उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में तैनात हैं और उन्होंने चैंपियनशिप फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इन खेलों में भाग लिया। अंजू रानी इससे पहले इंटर स्टेट पैदल दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने जमीन गिरवी रख लिया कर्ज

मानसा जिले के सीमावर्ती गांव खैरा खुर्द के साधारण किसान जगदीश राम के घर अंजू रानी का जन्म हुआ। खेल के प्रति बेटी की लगन देख पिता ने अपनी दो एकड़ जमीन को आठ लाख रुपये में गिरवी रखकर उसकी खेल जरूरतों को पूरा किया। बेशक बेटी इस मिशन में कामयाब होने लगी है लेकिन परिवार का कर्ज अब बढ़कर 15 लाख रुपये हो गया है। अंजू रानी ने सरकार से परिवार का कर्ज माफ करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed