फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   anil vij says about Wrestler Narsingh Yadav dope test

नरसिंह का डोप टेस्ट में फेल होना देश के लिए बड़ा झटका : विज

Mon, 25 Jul 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
anil vij says about Wrestler Narsingh Yadav dope test
हरियाणा के मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि पहलवान नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फेल होने से देश को बड़ा झटका लगा है। नरसिंह पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी जांच जरूर होनी चाहिए, क्योंकि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। विज ने कहा कि हालांकि यह मामला ओलंपिक एसोसिएशन का मामला है, लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप ठीक नहीं है।
विज्ञापन


सिद्धू के रुख से आप नेताओं के मन में फूट रहे लड्डू 
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नवजोत सिंह सिद्धू के मामले में कहा कि सिद्धू ने अभी तक भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। न ही उन्होंने ऐसी कोई बात कही है। फिर भी सिद्धू के राज्यसभा के इस्तीफा देने के बाद से आम आदमी पार्टी के नेताओं के मन में लड्डू जरूर फूट रहे हैं। विज ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि नेताओं की जिस तरह कि गतिविधियां हैं, उसे देखते हुए उन्हें संसद से ही नहीं, बल्कि देश से ही बाहर कर देना चाहिए।
विज्ञापन


गैंगरेप मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है पुलिस
रोहतक गैंगरेप मामले में अनिल विज ने कहा की पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। इस मामले की जांच के लिए पहले ही सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है। उन्होंने कहा की मामले में कुछ और नए तथ्य सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतरी के लिए मंत्रिमंडल का किया गया विस्तार 
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने हरियाणा में मंत्रिमंडल के विस्तार पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह विस्तार बेहतरी के लिए किया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान मंत्रियों में मनमुटाव की खबरों पर विज ने कहा कि मंत्रियों में कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed