{"_id":"579645544f1c1b2d6421e375","slug":"anil-vij-says-about-wrestler-narsingh-yadav-dope-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरसिंह का डोप टेस्ट में फेल होना देश के लिए बड़ा झटका : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरसिंह का डोप टेस्ट में फेल होना देश के लिए बड़ा झटका : विज
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि पहलवान नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फेल होने से देश को बड़ा झटका लगा है। नरसिंह पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी जांच जरूर होनी चाहिए, क्योंकि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। विज ने कहा कि हालांकि यह मामला ओलंपिक एसोसिएशन का मामला है, लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप ठीक नहीं है।
सिद्धू के रुख से आप नेताओं के मन में फूट रहे लड्डू
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नवजोत सिंह सिद्धू के मामले में कहा कि सिद्धू ने अभी तक भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। न ही उन्होंने ऐसी कोई बात कही है। फिर भी सिद्धू के राज्यसभा के इस्तीफा देने के बाद से आम आदमी पार्टी के नेताओं के मन में लड्डू जरूर फूट रहे हैं। विज ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि नेताओं की जिस तरह कि गतिविधियां हैं, उसे देखते हुए उन्हें संसद से ही नहीं, बल्कि देश से ही बाहर कर देना चाहिए।
गैंगरेप मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है पुलिस
रोहतक गैंगरेप मामले में अनिल विज ने कहा की पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। इस मामले की जांच के लिए पहले ही सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है। उन्होंने कहा की मामले में कुछ और नए तथ्य सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बेहतरी के लिए मंत्रिमंडल का किया गया विस्तार
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने हरियाणा में मंत्रिमंडल के विस्तार पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह विस्तार बेहतरी के लिए किया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान मंत्रियों में मनमुटाव की खबरों पर विज ने कहा कि मंत्रियों में कोई विवाद नहीं था।