{"_id":"00ae3f7cebbca7385d17ce01c07d7362","slug":"anil-vij-new-tweet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बोले विज... तेरा क्या होगा कालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बोले विज... तेरा क्या होगा कालिया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 May 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बेबाक टिप्पणियों और बयानों से चर्चा में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार सुबह
विज्ञापन
फिल्म शोले के गब्बर सिंह के अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसा।
विज ने ट्विटर पर लिखा- भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि अनिल विज सीएम पद के उम्मीदवार थे। जबकि मैंने तो कभी कुछ बनने का सोचा ही नहीं। वैसे यदि मैं सीएम होता तो तेरा क्या होता कालिया।
गौरतलब है कि पूर्व सीएम ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था कि अनिल विज मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे, लेकिन उन्हें पांचवें स्थान पर कर दिया गया।
अनिल विज ने इससे पहले भी प्रदेश में भ्रूणहत्या पर रोकथाम को लेकर ऐसा ही ट्वीट करते हुए लिखा था कि...मैं ऐसे हालात पैदा करना चाहता हूं कि दूर-दूर तक जब कोई लिंग जांच के अल्ट्रासाउंड सेंटर जाये तो डॉक्टर कहे भाग जा नहीं तो अनिल विज आ जाएगा।
विज्ञापन