{"_id":"5bdb5308bdec2269812a916f","slug":"anil-vij-calls-arvind-kejriwal-is-joker-of-hindustan-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री अनिल विज ने कहा- केजरीवाल हिंदुस्तान की राजनीति के जोकर, सरकार नहीं लगाएगी मनोरंजन कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री अनिल विज ने कहा- केजरीवाल हिंदुस्तान की राजनीति के जोकर, सरकार नहीं लगाएगी मनोरंजन कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहाबाद (हरियाणा)
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
अनिल विज (फाइल फोटो)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के आगामी मुख्यमंत्री भी मनोहर लाल होंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बहुमत से बनेगी। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिंदुस्तान की राजनीति के जोकर हैं, जो प्रदेश वासियों के मनोरंजन के लिए आ रहे हैं। वे जितनी बार मर्जी आएं, सरकार उन पर कोई मनोरंजन कर नहीं लगाएगी। ये बातें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कही।
विज्ञापन
साथ ही इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला के बारे कहा कि यदि वह भाजपा में आए तो उनका स्वागत है, लेकिन इनेलो दो-फाड़ होने के कगार पर है। भतीजों ने चाचा को चुनौती दे रखी है, लेकिन यह उनके घर की बात है। कांग्रेस के हरियाणा में कई टुकड़े हो गए हैं। कोई हुड्डा, कोई सैलजा, कोई तंवर, कोई सुरजेवाला तो कोई किरण चौधरी गुट है। विज यहां ओमप्रकाश तुली, विजय तुली एवं गुलशन तुली की माता के निधन पर उनके निवास पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार दूर किया, नौकरियों की दुकानें बंद की, तबादलों की मंडियां बंद की, सीएलयू की बोलियां लगती थी, कोई विधायक रूठ जाता था तो उसे सीएलयू की पेशकश से मनाया जाता था, किसान भयभीत रहता था, ठेकेदारियां चहेतों को बांटते थे, लेकिन अब उनकी सरकार ने व्यवस्था की है कि अगर 50 हजार से ज्यादा का किसी भी विभाग का ठेका होगा, वह ऑनलाइन कर दिया गया। कहा कि पहले चहेतों का विकास होता था, लेकिन अब सबका साथ-सबका विकास हो रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा का 4 वर्ष का कार्यकाल इतिहास के पन्नों में गोल्डेन पीरियड के रूप में अंकित होगा। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल बजाज, रूपेश गांधी, सुमित चड्ढा तथा स्वर्णकार संघ के प्रधान हरजीत सिंह भोला सहित अन्य मौजूद रहे।