फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   anil vij, bhupinder singh hooda, syl controversy, punjab, haryana, politics

BJP मंत्री के बड़े बोल, इस्तीफे से SYL में पानी आए तो जरूर देंगे

Sun, 20 Mar 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sun, 20 Mar 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
anil vij, bhupinder singh hooda, syl controversy, punjab, haryana, politics
अनिल विज बीजेपी नेता - फोटो : फाइल फोटो
स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज ने एसवाईएल के मुद्दे पर पूर्व सीएम हुड्डा के बयान पर पलटवार किया और बहुत बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि हुड्डा आश्वास्त करें कि सरकार भंग करने से पानी मिलता है तो हम इस पर विचार कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने के पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर भी हमला बोला।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शनिवार को पतंजली योग के केंद्रीय प्रभारी जयदीप आर्या के घर पहुंचे थे। इसके बाद वह पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता के निवास पर पहुंचे और मीडिया से बातचीत की।
विज्ञापन


विज ने पंजाब की बादल सरकार व पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते कहा कि एसवाईएल का मामला कांग्रेस सरकार में रहे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करा धरा है। वहीं, अब पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ा रही है। न्यायपालिका और कार्यपालिका में सीधा टकराव बन गया है, जो ठीक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि इस नहर को केंद्र सरकार बनाकर दें। इसकी जिम्मेदारी केंद्र की है और वह लगी हुई है, परंतु अब सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति के आदेश दिए हैं। फिर भी पंजाब सरकार कह रही है कि हम नहर नहीं बनने देंगे जो कानून का उल्लंघन है। जाट आंदोलन में गिरफ्तार हुए प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह पर उन्होंने कहा कि उनका पुलिस रिमांड चल रहा है, जो भी सामने आएगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।


डाक्टरों की कमी जल्द करेंगे पूरी
अमर उजाला में छपी खबर पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि डाक्टरों की कमी पूरे प्रदेश है, इसको दूर करने की कोशिश की जा रही हैं। हमारा प्रयास है कि करनाल मेडिकल कालेज में और भेजा जाए, ताकि लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। उधर, विज के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहा और अस्पताल में भी साफ सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed