फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij about HJC-BJP Coalition in Haryana

'हजकां ने तोड़ लिया गठबंधन, पर BJP ने नहीं'

Sat, 21 Jun 2014 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Jun 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
Anil Vij about HJC-BJP Coalition in Haryana

हजकां ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया है मगर भाजपा ने फिलहाल फैसला नहीं किया है। यह दावा भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने शुक्रवार को हजकां के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन की बिश्नोई के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए किया है।

विज्ञापन


विज ने अमर उजाला से कहा कि हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई और उनके बड़े भाई चंद्रमोहन बिश्नोई लगातार इस तरह के बयान दे रहे हैं। हिसार में कुलदीप बिश्नोई की हार के लिए जिस तरह वे भाजपा नेताओं कैप्टन अभिमन्यु और प्रो. गणेशी लाल पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं उससे साफ है कि कुलदीप ने अपनी पार्टी का भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया है।
विज्ञापन


विज ने कहा कि हिसार लोकसभा क्षेत्र में हजकां अपने अंदरूनी कारणों से हारी थी न कि भाजपा के कारण। बिश्नोई हार का कारण हजकां के भीतर तलाशें और भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगाने बंद करें। दोनों भाईयों की गतिविधियों और बयानों से लग रहा है कि उन्होंने भाजपा से गठबंधन टूटा हुआ मान लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मगर भाजपा ने फिलहाल गठबंधन तोड़ने का फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज से

Anil Vij about HJC-BJP Coalition in Haryana

कुरुक्षेत्र में शनिवार और रविवार को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी। इसमें मुख्य फोकस हजकां गठबंधन पर ही रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने अमर उजाला से कहा कि चूंकि प्रदेश स्तर पर कार्यसमिति सुप्रीम बॉडी है इसलिए गठबंधन पर अंतिम फैसला यही समिति करेगी।

भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में संगठन, विधानसभा चुनाव और गठबंधन पर चर्चा भी होगी और चंडीगढ़ पहुंचने का रोड मैप तैयार किया जाएगा।

शर्मा ने खुद को बताया सीएम उम्मीदवार

Anil Vij about HJC-BJP Coalition in Haryana

रामबिलास शर्मा के नाम पर ट्विटर पर एक आधिकारिक अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट पर शर्मा ने खुद को सीएम का उम्मीदवार बताया है। वैसे शर्मा का एक और ट्विटर अकाउंट है।

उस पर उन्हें सिर्फ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बता रखा है। उधर, अनिल विज ने कहा कि सीएम का फैसला तो संसदीय बोर्ड करता है मगर यह खुशी की बात है कि भाजपा नेता यह तो सोचने लगे हैं कि सूबे में भाजपा का मुख्यमंत्री बन सकता है।

उधर, रामबिलास शर्मा ने कहा कि उनके नाम से ऐसा कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है जिस पर उन्होंने खुद को सीएम उम्मीदवार बताया हो।

हमारा लक्ष्य 56 सीटें जीतना है: बिश्नोई

Anil Vij about HJC-BJP Coalition in Haryana

कुलदीप बिश्नोई ने शुक्रवार को रैली में कहा, ‘हमारा लक्ष्य 46 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करना है ताकि हम पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बना सकें। संयोगवश आगामी सितंबर में मेरा 46वां जन्मदिवस है।

जन्म दिवस की तरह विधायक भी 46 प्लस ही बनाना। आज मेरे पिता चौ. भजनलाल होते तो उनका साया मुझे धोखेबाजों से बचा लेता। अब आपका साथ और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है।

आपके दम पर ही मैं जनहित की सरकार बनाने का चौ. भजनलाल का सपना पूरा कर सकता हूं। मैंने सदैव सिद्धांतों और ईमानदारी की राजनीति  की है। आपने विधानसभा चुनों एकतरफा  फैसला लेना है ताकि मैं उन्नत, सुरक्षित और खुशहाल हरियाणा का निर्माण  कर सकूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed