{"_id":"623eb6fef1b3c911f23f84b2","slug":"angry-villagers-beat-up-employees-due-to-power-supply-shutdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: बिजली आपूर्ति बंद होने से भड़के ग्रामीण, कर्मचारियों के साथ की मारपीट, छह के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: बिजली आपूर्ति बंद होने से भड़के ग्रामीण, कर्मचारियों के साथ की मारपीट, छह के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 26 Mar 2022 12:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:21 PM IST
सार
ग्रामीणों ने करीब छह कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इनमें एसए और एएलएम भी शामिल है। आरोपियों ने 33 केवी बिजली घर की मुख्य आपूर्ति भी बंद कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के गांव हिजरावां कलां में बिजली आपूर्ति बंद होने पर विवाद हो गया। नाराज ग्रामीणों ने बिजली घर के अंदर घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी और मुख्य आपूर्ति बंद कर दी। डयूटी पर तैनात करीब पांच कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। सदर थाना पुलिस में मामले को लेकर एसडीओ संदीप गोदारा ने शिकायत दी है।
विज्ञापन
सदर पुलिस ने मामले में एसडीओ की शिकायत पर आरोपी अमर सिंह, विजय कुमार, बलबीर, गुरमेल, बब्बू और बीरू मेंबर के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ ने बताया कि 24 मार्च को शाम के समय पॉवर कट की वजह से बिजली आपूर्ति बंद थी। इस दौरान अमर सिंह, विजय कुमार उर्फ बब्बू, बलबीर, गुरमेल सिंह, बब्बू, बीरू मेंबर व 50 से 60 अन्य लोगों ने बिजली घर में आकर कर्मचारियों पर हमला कर दिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
आरोपियों ने करीब छह कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इनमें एसए और एएलएम भी शामिल है। आरोपियों ने 33 केवी बिजली घर की मुख्य आपूर्ति भी बंद कर दी। आरोपियों ने बिजली घर की मशीनरी के साथ भी छेड़छाड़ की। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन