{"_id":"57dad7074f1c1bef05d478e7","slug":"angry-vijay-sampla-peace-message-written-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपसी कलह से नाराज सांपला ने फेसबुक पर लिखा शांति संदेश, जिला अध्यक्ष तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी कलह से नाराज सांपला ने फेसबुक पर लिखा शांति संदेश, जिला अध्यक्ष तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Fri, 16 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
विजय सांपला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला के कार्यालय सचिव की ओर से चार दिन पहले फेसबुक पर डाले गए एक राजनीतिक पोस्ट को लेकर भाजपा में बवाल मच गया। सांपला के कार्यालय सचिव भारत भूषण वर्मा ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला था जिसका सीधा-सीधा मतलब निकलता था कि आगामी विधानसभा चुनाव में होशियारपुर से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना चुनाव लड़ेंगे। इस पोस्ट के फेसबुक और इससे संबंधित स्क्रीनशॉट्स के वाट्सऐप पर वायरल होने के बाद सांपला ने इस मामले का कड़ा नोटिस लिया है।
सांपला ने जिला भाजपा अध्यक्ष को भी तलब किया। इसके बाद अब जिलाध्यक्ष रमन घई ने विज्ञप्ति जारी कर चेताया है कि भाजपा कार्यकर्ता या नेता फेसबुक या सोशल मीडिया पर पार्टी को क्षति पहुंचाने वाला कोई संदेश न लिखें।
जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री के कार्यालय सचिव व गैर राजनीतिक संगठन भारत विकास पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा ने 12 सितंबर को रात 10:51 पर पेसबुक पर एक पोस्ट डाला जिसमें उन्होंने लिखा था - झाड़ू के तिला तिला कर और हाथ को ढीला कर आप और कांग्रेस के गले की फांस बनेंगे 2017 के विधानसभा चुनाव में होशियारपुर से श्री अविनाश राय खन्ना। जय हिन्द। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना का फोटो भी पोस्ट किया था।

नाराज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को किया तलब
विजय सांपला
- फोटो : File Photo
पोस्ट पर लोगों ने बधाई दी वहीं तीन बार होशियारपुर से विधायक व मंत्री रहे तीक्ष्ण सूद के करीबियों (जिनमें जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितिन नन्नू भी शामिल हैं) ने अपने कमेंट्स में तीक्ष्ण के लिए ताल ठोकी। 13 सितंबर को वर्मा ने अपने इस पोस्ट को सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर फिर से शेयर किया। सूत्रों के मुताबिक तीक्ष्ण गुट ने इस मुद्दे को पार्टी के आला नेताओं के सामने उठाया जिस पर संगठन हरकत में आया।
जिला भाजपा अध्यक्ष रमन घई ने वीरवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भविष्य में कोई भी भाजपा कार्यकर्ता या नेता फेसबुक या सोशल मीडिया पर पार्टी को क्षति पहुंचाने वाला कोई संदेश न लिखे।
वहीं सांपला के बतौर मंत्री पदभार संभालने के बाद से भारत भूषण वर्मा उनके दफ्तर का काम काज संभालते आ रहे थे और सांपला के कार्यालय की ओर से जारी सूचनाओं और विज्ञप्तियों में भी वर्मा को ही कार्यालय सचिव लिखा जाता था। इस पोस्ट के बाद वीरवार को जब जिलाध्यक्ष रमन घई से वर्मा के पद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने वर्मा के कार्यालय सचिव होने से साफ इंकार कर दिया। उनका कहना था कि पार्टी की ओर से तो यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी।