फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anger erupted when salary was stopped... Employee locked himself in the office of the Joint Commissioner

Chandigarh News: सैलरी रुकी तो फूटा गुस्सा... कर्मचारी ने संयुक्त आयुक्त के कार्यालय में खुद को किया बंद

Thu, 12 Feb 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted when salary was stopped... Employee locked himself in the office of the Joint Commissioner
चंडीगढ़। नगर निगम में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का एक कर्मचारी संयुक्त आयुक्त हिमांशु गुप्ता के कार्यालय में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उस समय संयुक्त आयुक्त कार्यालय में मौजूद थे। घटना से निगम कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तीन महीने से वेतन न मिलने से कर्मचारी सुरेंद्र का गुस्सा फूट गया और उसका कहना था कि घर चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सेक्टर- 17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे थाने ले जाया गया। डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। संबंधित कर्मचारी को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला था। पिछले दिनों कई कर्मचारी इसको लेकर नगर आयुक्त अमित कुमार से भी मिलने के लिए गए थे। कर्मचारियों का आरोप था कि बायोमैट्रिक अटेंडेंस के दौरान तकनीकी दिक्कत आने के कारण उनकी सैलरी रुकी हुई है। अब वेतन नहीं मिलने से घर चलाने में परेशानी हो रही है। कर्मचारी सुरेंद्र का कहना है कि वेतन न मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article