{"_id":"6500c34551ab972d830460d5","slug":"anger-among-school-heads-regarding-the-new-menu-of-mid-day-meal-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-236986-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मिड डे मील के नए मेन्यू को लेकर स्कूल मुखियाओं में रोष, महंगाई के अनुसार राशि बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मिड डे मील के नए मेन्यू को लेकर स्कूल मुखियाओं में रोष, महंगाई के अनुसार राशि बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन का आरोप, बिना जमीनी हकीकत देखे तैयार किया मेन्यू
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए मिड डे मील के लिए जारी किए नए मेन्यू से स्कूल मुखिया रोष में हैं। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने मेन्यू में सुधार की मांग रखी है। साथ ही बढ़ती महंगाई के हिसाब से राशि बढ़ाने की भी अपील की है। इस संबंध में एसोसिएशन जल्द ही निदेशक और शिक्षा मंत्री के साथ बैठक करेंगे।
प्रदेश के चार जिलों कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद व पलवल को छोड़कर शेष 18 जिलों के स्कूलों में मिड डे मील स्कूल मुखिया की देखरेख में बनाया जाता है। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम राठी ने कहा कि सरकार की ओर से एक बच्चे का एक दिन का मिड डे मील तैयार करने के लिए 5.45 रुपये का प्रावधान है। नए मेन्यू में हलवा व गुलगुले बनाने के लिए पांच ग्राम रिफाइंड में बनाने के निर्देश हैं। 100 बच्चों के लिए 10 किलोग्राम आटे का हलवा बनाने के लिए 500 ग्राम रिफाइंड के आदेश हैं। इसी प्रकार 8 किलोग्राम बेसन के पूड़े बनाने के लिए 500 ग्राम रिफाइंड के आदेश हैं, जबकि इसके लिए 2.5 किलोग्राम से 3.0 किलोग्राम रिफाइंड की आवश्यकता है। इसी तरह नए मेन्यू में दही और रागी आटा की मात्रा भी जोड़ दी, जबकि प्रति बच्चे कुकिंग कास्ट 5.45 रुपये प्रतिदिन रखी है, जो बहुत कम है।
एसोसिएशन प्रदेश कोषाध्यक्ष चतर सिंह ने कहा कि कुकिंग कॉस्ट महंगाई के मद्देनजर होनी चाहिए। कुकिंग काॅस्ट कम होने व राशन की कमी से मिड डे मील की गुणवत्ता प्रभावित होगी। आरोप लगाया कि विभाग की ओर से तैयार मेन्यू को बिना जमीनी हकीकत जाने ही तैयार कर दिया गया और किसी विशेषज्ञ तक की सलाह नहीं ली गई।