{"_id":"57db01ef4f1c1bd136d47ebd","slug":"anganwadi-recruitment-fraud-against-52-officers-chartsheet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंगनवाड़ी भर्ती में धांधली, 52 अधिकारियों के खिलाफ जार्चशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनवाड़ी भर्ती में धांधली, 52 अधिकारियों के खिलाफ जार्चशीट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 Sep 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi recruitment Fraud
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्परों की भर्ती में धांधली की भनक मिलने के बाद सरकार ने 12 आईएएस और एचसीएस अफसरों समेत कुल 52 अधिकारियों को चार्जशीट किया है।
इन अधिकारियों से जवाब मांगा गया था। उनका जवाब आने के बाद सरकार ने यह कार्रवाई की है। हरियाणा में यह पहला मौका है कि जब सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
मामले में सबसे पहले सिरसा के तत्कालीन ऐडीसी रहे पंकज चौधरी को चार्जशीट किया गया। उनके जवाब के बाद इन भर्तियों में जांच के आदेश दिए गए और घोटाले की भनक लगने के बाद सरकार ने अफसरों को चार्जशीट थमा दी।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी भर्ती मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर चार्जशीट की पूरी पृष्ठभूमि महिला एवं बाल विकास विभाग में तैयार की गई है। चार्जशीट का पूरा मसौदा इसी विभाग में तैयार किया गया है। वर्तमान में आईएएस अधिकार रेनु एस फुलिया इस विभाग की निदेशक हैं।

यह था मामला
दिलचस्प बात यह है कि सरकार की ओर से जिन्हें चार्जशीट किया गया है, उनमें रेनु फुलिया का नाम भी शामिल है। प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने चार्जशीट किए गए अधिकारियों की सूची महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन को भेज दी है, जो अगली सुनवाई पर इसे हाईकोर्ट में दाखिल करेंगे।
पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार के कार्यकाल में साल 2010 के दौरान 401 आंगनबाड़ी वर्करों और करीब 500 हेल्परों की भर्ती की गई थी। इसके लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटियों का गठन किया गया था। बाद में हुई जांच में धांधली का खुलासा हुआ।