फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anandita Mitra became municipal commissioner

आनंदिता मित्रा बनीं नगर निगम आयुक्त

Thu, 05 Aug 2021 12:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Anandita Mitra became municipal commissioner
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त के पद पर पंजाब कैडर के 2007 बैच की आईएएस अधिकारी आनंदिता मित्रा की नियुक्ति कर दी। गृह मंत्रालय की नियुक्ति कमेटी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस पद के लिए पंजाब की तरफ से भेजे गए तीन नामों में चंडीगढ़ प्रशासन ने आनंदिता मित्रा का ही नाम केंद्र को प्रस्तावित किया था।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, आनंदिता मित्रा को पंजाब कैडर से एजीएमयूटी कैडर में 3 साल के लिए डेपुटेशन पर भेजा गया है। चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर के लिए पंजाब सरकार ने तीन अधिकारियों का पैनल यूटी प्रशासन को भेजा था। इसमें 2007 बैच की आनंदिता मित्रा, 2008 बैच के अमित कुमार, 2008 बैच के राजीव पराशर के नाम शामिल थे।
विज्ञापन

आनंदिता मित्रा इस समय पंजाब में लोक संपर्क निदेशक हैं। वर्तमान नगर निगम के कमिश्नर केके यादव का कार्यकाल 22 अगस्त को खत्म हो रहा है। हालांकि वह अभी तीन महीने के सेवा विस्तार पर चल रहे हैं। उनका तीन साल का कार्यकाल 23 मई को ही समाप्त हो गया था लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से केके यादव के लिए तीन महीने का सेवा विस्तार मांगा था, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया था। अब वह सेवा विस्तार भी 22 अगस्त को खत्म हो जाएगा। यह सेवा विस्तार चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता को भी मिला है। वह भी 22 अगस्त को अपने मूल कैडर हरियाणा कैडर में वापस चले जाएंगे। इसके साथ ही 22 अगस्त को ही पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस नितिन कुमार यादव हो सकते हैं अगले गृह सचिव
यूटी प्रशासन ने गृह सचिव के पद के लिए वर्ष 2000 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन कुमार यादव के नाम की सिफारिश की है। माना जा रहा है कि वह ही अगले गृह सचिव होंगे लेकिन अभी तक केंद्रीय गृह मंत्रालय की नियुक्ति कमेटी ने उनके नाम पर मुहर नहीं लगाई है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी हुए हैं। वर्तमान गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता का कार्यकाल 22 अगस्त को खत्म हो रहा है। इस पद के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से तीन अधिकारियों के नाम भेजे गए थे। हरियाणा द्वारा भेजे गए नामों में वर्ष 2000 बैच के नितिन कुमार यादव, वर्ष 2000 बैच के पंकज अग्रवाल और वर्ष 2003 बैच के विनय सिंह का नाम शामिल था। इनमें से यूटी प्रशासन ने नितिन कुमार के नाम का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed