फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   anamika will be called by the name of Vanshika in creches

अब 'वंशिका' के नाम से पुकारी जाएगी 'अनामिका'

Fri, 07 Mar 2014 09:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Fri, 07 Mar 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
anamika will be called by the name of Vanshika in creches
कालका रेलवे क्वार्टर के पास 26 जनवरी को मिली अनामिका का शिशु गृह में नाम बदलकर वंशिका रख दिया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल से मेडिकली फिट होने के बाद उसे बुधवार को ही सेक्टर-15 शिशु गृह भेज दिया गया था और यहां भी यह बच्ची बहुत जल्द सबकी दुलारी बन गई।

शिशु गृह की सुपरिंटेंडेंट कमला राठी ने बताया कि जब बच्ची को यहां लाया गया, तब वह सो रही थी। शाम छह बजे उसकी आंख खुली तो रोने लगी, लेकिन दूध पिलाते ही चुप हो गई।
विज्ञापन


उसकी आदतें काफी अच्छी हैं। जब भूख लगता है तभी रोती है, वरना खेलती रहती है।

वीरवार को रखा नया नाम
जब भी कोई लावारिस बच्चा मिलता है तो शिशु गृह में आने के बाद हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा उसका नामकरण किया जाता है।

परिषद के प्रोजेक्ट अधिकारी सुधीर कांत ने बताया कि शिशु गृह में आने के बाद वीरवार को बच्ची का नया नाम वंशिका रखा गया है।

जब तक बच्चे को कोई गोद नहीं लेता है, तब तक परिषद द्वारा दिए गए नाम से ही पहचानी जाएगी।

स्टाफ नर्सों ने मिस किया
सेक्टर-6 के जिस जनरल अस्पताल के निकू वार्ड में बच्ची का उपचार हुआ और स्टाफ नर्सों ने मां की तरह पाला, उन्होंने वीरवार को बच्ची को काफी मिस किया।

दिनभर उसकी चर्चा होती रही। उसके साथ खेलना, उसकी शरारत व मुस्कान...। नर्सें हर एक गतिविधियों को याद करती रहीं।


अनामिका को नहलाने और उसके शरीर पर तेल मालिश करने की ड्यूटी हमारी थी। अब तो आदत सी हो गई थी। वीरवार को पूरे दिन उसे मिस किया। वह जहां भी रहे, खुश रहे। यही मेरी दुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम सैनी, नर्स

मां-बेटी जैसा नाता हो गया था अनामिका से। अब तो उसके बिना दिल ही नहीं लगता।
अनीता, नर्स


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed