फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   An Innova vehicle coming from the wrong side hit a mother and son riding a motorcycle, both were seriously injured.

Chandigarh News: रॉन्ग साइड से आ रही इनोवा गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से हुए घायल

Fri, 04 Oct 2024 05:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
An Innova vehicle coming from the wrong side hit a mother and son riding a motorcycle, both were seriously injured.
पंचकूला। सेक्टर 12ए में देर रात करीब 10:30 बजे सड़क हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार कृष और उसकी माता रेखा रानी गंभीर रूप से घायल हो गए। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-19 निवासी कृष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां रेखा रानी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर आईटी पार्क सेक्टर 22 पंचकूला से घर वापस आ रहा था। कृष के अनुसार सेक्टर 12ए और सेक्टर 14 गर्ल्स कॉलेज रोड पर अचानक सामने से गलत दिशा में आ रही इनोवा कार ने उसकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में कृष की बाईं पैर की दो उंगलियां कट गईं, जबकि उसकी मां रेखा रानी के दाहिने पैर और कूल्हे में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी टांग और कूल्हा फ्रैक्चर हो गए हैं। दुर्घटना के बाद इनोवा कार का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने दोनों घायलों को उठाकर एंबुलेंस के माध्यम से सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां कृष का इलाज करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई, जबकि उसकी मां रेखा रानी का अब भी पीजीआई में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed