फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   An entire generation kept paying the price for decisions born of poverty.

Chandigarh News: गरीबी के फैसलों की कीमत चुकाती रही पूरी पीढ़ी

Sun, 05 Jul 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
An entire generation kept paying the price for decisions born of poverty.
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में शनिवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव ''''13 शगूफे–2026'''' का शुभारंभ हुआ। संस्कृति मंत्रालय, नार्थ जोन कल्चरल सेंटर, हरियाणा कला परिषद, पंजाब आर्ट्स काउंसिल और एमपैकट आर्ट्स के सहयोग से आयोजित महोत्सव के पहले दिन अजमेर सिंह औलख लिखित नाटक ''''सलवान'''' का मंचन किया गया। इसका निर्देशन गुरप्रीत सिंह बैंस ने किया।
विज्ञापन

नाटक में गरीबी, रिश्तों की जटिलता, प्रेम, त्याग और सामाजिक विडंबनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कहानी सलवान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गरीबी के कारण अपनी गर्भवती पत्नी अच्छरो को छोड़कर अपराध की दुनिया में चला जाता है। वर्षों बाद लौटने पर उसे अपने फैसलों के दूरगामी और दर्दनाक परिणामों का सामना करना पड़ता है। नाटक ने संदेश दिया कि आर्थिक मजबूरी में लिए गए गलत निर्णय केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरी पीढ़ी का भविष्य प्रभावित कर सकते हैं। कलाकारों के सशक्त अभिनय और प्रभावी प्रस्तुति ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed