फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   An attempt to extort four and a half crores by stealing a retired colonel's check

रिटायर्ड कर्नल का चेक चुराकर साढ़े चार करोड़ रुपये निकालने की कोशिश

Fri, 01 Jan 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
An attempt to extort four and a half crores by stealing a retired colonel's check
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक रिटायर्ड कर्नल का चेक चोरी कर 4.52 करोड़ रुपये की रकम भरकर बैंक में जमा करा दिया गया। बैंक से ई-मेल के जरिए पीड़ित के पास जब इसकी सूचना पहुंची तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जसदीप सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-38 वेस्ट में रहता है। अज्ञात शख्स ने उसका चेक चोरी कर उसमें 4.52 करोड़ रुपये की रकम भरकर बैंक में लगा दिया। बीते बुधवार को जब बैंक की तरफ से उसके पास ई-मेल आई तो वह हक्का-बक्का रह गया। तुरंत बैंक जाकर इस पूरे मामले की जांच कर मामले की सूचना मलोया थाना पुलिस को दी। पुलिस जांच में सामने आया कि चेक पर एक नजदीकी रिश्तेदार महिला का नाम था। शिकायत पर मलोया थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed