फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   An 11-year-old child died after falling from a toy train, the court released the train

Chandigarh News: टॉय ट्रेन से गिरने से हुई थी 11 वर्षीय बच्चे की मौत, अदालत ने किया ट्रेन को रिलीज

Tue, 17 Sep 2024 05:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
An 11-year-old child died after falling from a toy train, the court released the train
चंडीगढ़। जिला अदालत ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नेक्सस एलांते मॉल में जिस टॉय ट्रेन के गिरने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई थी, उसे रिलीज करने के आदेश दिए हैं। हालांकि, टॉय ट्रेन को रिलीज करवाने के लिए श्योरिटी बॉन्ड भरा जाना अभी बाकी है। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने टॉय ट्रेन के संचालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। बता दें कि बीते 23 जून को हादसे के बाद इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर टॉय ट्रेन कब्जे में ले ली थी। पुलिस की ओर से अदालत में पहले कहा गया था कि ट्रेन की मैकेनिकल रिपोर्ट के लिए इसे जब्त किया गया है। इसके बाद टॉय ट्रेन रिलीज करने को लेकर याचिका दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

अर्जी में वकील ने बताया कि कोर्ट में दिए अपने जवाब में पुलिस ने कहा है कि इसकी जांच हो चुकी है। पुलिस ने टॉय ट्रेन रिलीज करने पर नो ऑब्जेक्शन दे दिया है। इसके बाद संबंधित आदेश जारी किए गए। टॉय ट्रेन रिलीज किए जाने की मांग के पीछे कहा गया था कि इसे खरीदे कुछ ही समय हुआ है। इसकी कीमत लगभग साढ़े 3 लाख थी। अगर टॉय ट्रेन ज्यादा दिन तक पुलिस के कब्जे में रहती है तो खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पंजाब के नवांशहर के रहने वाले दंपती अपने बच्चे के साथ एलांते मॉल में आए थे। इस दौरान बच्चे ने टॉय ट्रेन में सवारी करने की डिमांड की लेकिन, जब टॉय ट्रेन की सवारी कर रहा था तो अचानक टॉय ट्रेन पलट गई। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दपंती बच्चे को अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed