फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar Train Accident, Railway Not Ready to Run Trains without Punjab Government Permission

रेलवे का एलान: पंजाब सरकार की स्वीकृति मिलने पर दौड़ेंगी ट्रेनें, 59 ट्रेनें प्रभावित तो 32 रद्द

Sun, 21 Oct 2018 05:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 21 Oct 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
Amritsar Train Accident, Railway Not Ready to Run Trains without  Punjab Government Permission
अमृतसर ट्रेन हादसा

अमृतसर रेल हादसे के बाद तीसरे दिन भी अमृतसर-जालंधर रेल सेक्शन पर ट्रेनें नहीं दौड़ी। रेल प्रशासन प्रदेश सरकार की स्वीकृति मिलने पर ही ट्रेनें चलाने की बात कह रहा है। रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा है। प्रदेश सरकार की स्वीकृति नहीं मिलने पर तीसरे दिन अमृतसर-जालंधर सेक्शन पर रेल डिवीजन फिरोजपुर से चलने और अंबाला डिवीजन से आने वाली तकरीबन 32 ट्रेनें रद्द रहीं, 17 ट्रेनों के रूट बदले गए और 10 ट्रेनों को उनके निश्चित स्टेशनों के बजाय अन्य स्टेशनों पर ही रोक दिया।

विज्ञापन


रेल डिवीजन फिरोजपुर के एडीआरएम एनके वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अमृतसर हादसे के बाद से वहां के लोग गुस्साए हुए हैं। प्रदर्शनकारी जोड़ा रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर गेटमैन को बैठने नहीं दे रहे हैं और गेट को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। ऐसी स्थिति में रेलवे उक्त सेक्शन पर ट्रेनें नहीं चला सकता है, जबकि उनका ट्रैक बिल्कुल ठीक है। जब तक रेल प्रशासन को प्रदेश सरकार से सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं मिलता, तब तक रेलवे उक्त सेक्शन पर ट्रेनें नहीं चलाएगा। वर्मा ने कहा कि पैसेंजर ट्रेनों के अलावा मालगाड़ियों को भी रद्द करना पड़ा है, इससे रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। इसका आंकलन ट्रेनें चलने के बाद ही लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि दशहरा कमेटी यदि उनसे समारोह करने की अनुमति मांगती तो भी वह नहीं दे सकते थे, क्योंकि वह लोग रेलवे की जगह पर समारोह नहीं कर रहे थे। दशहरा कमेटी जिला प्रशासन से अनुमति मांगती और जिला प्रशासन ट्रैक पर पुलिस मुलाजिम तैनात करवाता ताकि लोग ट्रैक की तरफ न जाते। ट्रैक क्रॉस करना कानूनन गलत है। ट्रैक सिर्फ रेलवे फाटक के जरिए ही क्रॉस कर सकते हैं। अमृतसर हादसे में रेलवे की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है, क्योंकि रेलवे फाटक बंद था और ग्रीन सिग्नल दिया हुआ था। ट्रैक पर ट्रेन अपनी निश्चित रफ्तार पर थी। रेलवे को तीसरे दिन भी 32 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी, 17 ट्रेनों के रूट बदले और दस ट्रेनों को अन्य स्टेशन पर ही रोक दिया गया। वर्मा ने कहा कि ट्रेनें नहीं चलने के कारण दूर-दराज के लोग अमृतसर नहीं आ पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के तीसरे दिन भी ठप रहा पठानकोट-अमृतसर रेलमार्ग

Amritsar Train Accident, Railway Not Ready to Run Trains without  Punjab Government Permission
अमृतसर ट्रेन हादसा

अमृतसर रेल हादसे के तीसरे दिन भी पठानकोट-अमृतसर और पठानकोट-जालंधर रेलमार्ग ठप रहा। इन रूटों पर चलने वाली 20 से अधिक अपडाऊन ट्रेनें नहीं चलीं। पठानकोट-जालंधर रूट पर पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं। पठानकोट कैंट से ट्रेनों का संचालन पहले की तरह रहा। सिटी स्टेशन से जम्मूतवी-अहमदाबाद को छोड़ कोई ट्रेन नहीं चली। वहीं, दिल्ली-पठानकोट और मूरी एक्सप्रेस जो अमृतसर के रास्ते जाती थी, उन्हें वाया मुकेरियां-जालंधर भेजा गया।

रेलवे ने अगले दो दिन का भी शेडयूल जारी कर रेट बंद रखने के आदेश दिए हैं। पठानकोट-अमृतसर रूट पर सुबह 4:15 बजे जाने वाली 74672, सुबह 5:15 बजे जाने वाली 54612, सुबह 8 बजे जाने वाली 54614, 12 बजे जाने वाली 74674, दोपहर 2:05 बजे जाने वाली 14634 रावी एक्सप्रेस, दोपहर 12 बजे जाने वाली डीईएमयू 74641, शाम 5:15 बजे जाने वाली 54616 तथा सायं 6:40 बजे जाने वाली 74676 ट्रेन शनिवार को रवाना नहीं हो पाई।

वहीं, सुबह 8:30 पर जालंधर जाने वाली 54622, जालंधर से शाम साढ़े 5 बजे आने वाली 54621, अमृतसर से सुबह 4:40 बजे पठानकोट के लिए रवाना होने वाली 54611, सुबह 6:20 बजे चलने वाली 54613, 9:15 बजे चलने वाली 14633 रावी एक्स्प्रेस, 12 बजे चलने वाली 74671, दोपहर 3:40 बजे चलने वाली 74673, शाम 5:25 बजे चलने वाली 54615 और रात 8:30 बजे चलने वाली 74675 ट्रेन कैंसल रही।

ये ट्रेनें हुई डायवर्ट

Amritsar Train Accident, Railway Not Ready to Run Trains without  Punjab Government Permission
train - फोटो : डेमो

मंडल की ओर से पठानकोट-दिल्ली के बीच चलने वाली 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, दिल्ली से पठानकोट आने वाली 22429, संभल से जम्मूतवी जाने वाली 18101 मूरी एक्सप्रेस और जम्मूतवी से संभल जाने वाली 18102 मूरी एक्सप्रेस को अमृतसर के बजाय मुकेरियां के रास्ते रवाना किया गया। वहीं फिरोजपुर से जारी शेडयूल के मुताबिक पठानकोट से जालंधर जाने वाली 54622, जालंधर से पठानकोट आने वाली 54621, पठानकोट-अमृतसर 54612, पठानकोट-अमृतसर54616 को सोमवार और मंगलवार को कैंसल रखा जाएगा।     

कैंसल ट्रेनें फिरोजपुर मंडल से आदेश मिलते ही चलेंगी      
सिटी रेलवे स्टेशन के उप स्टेशन अधीक्षक दिलबाग सिंह ने कहा कि रेलवे ने देर रात ही पठानकोट-अमृतसर-जालंधर सेक्शन पर चलने वाली ट्रेनों को कैंसल करने का आदेश जारी कर दिया था। उन्होंने कहा कि मंडल अधिकारियों के आदेश मिलते ही ट्रेनें शुरू कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed