फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar RPO Abhishek will handle the passport office of Jalandhar, Foreign Ministry issued orders.

Jalandhar: अमृतसर के आरपीओ अभिषेक संभालेंगे जालंधर का पासपोर्ट कार्यालय, विदेश मंत्रालय ने जारी किए आदेश

Sat, 17 Feb 2024 06:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 06:19 PM IST
सार

सीबीआई ने रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के साथ-साथ अनूप सिंह के घर पर भी दबिश दी थी। अनूप सिंह के घर पर सीबीआई ने दबिश देकर करीब तीन बैग भरकर दस्तावेज बरामद किए हैं, जो लोगों के पासपोर्ट से जुड़े हैं। सीबीआई सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है।

विज्ञापन
Amritsar RPO Abhishek will handle the passport office of Jalandhar, Foreign Ministry issued orders.
जालंधर पासपोर्ट आफिस पहुंची सीबीआई टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

सीबीआई द्वारा शुक्रवार को रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर अनूप सिंह, एपीओ हरिओम और संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार करने की घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। वहां पेंडिंग तमाम फाइलों का ब्यौरा मंगवाया गया है। अमृतसर के आरपीओ अभिषेक को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन


नई नियुक्ति होने तक अभिषेक शर्मा ही जालंधर का सारा कार्यभार संभालेंगे। हर हफ्ते वह कुछ दिन जालंधर और कुछ दिन अमृतसर में बैठेंगे। सीबीआई ने रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के साथ-साथ अनूप सिंह के घर पर भी दबिश दी थी। अनूप सिंह के घर पर सीबीआई ने दबिश देकर करीब तीन बैग भरकर दस्तावेज बरामद किए हैं, जो लोगों के पासपोर्ट से जुड़े हैं। सीबीआई सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है।
विज्ञापन


आरपीओ अनूप सिंह ने जितनी फाइलों को क्लीयरेंस दी थी, उनकी भी जांच की जा रही है। हर फाइल को बारीकी से जांचा जा रहा है साथ ही 20 लाख रुपये किन-किन लोगों से किस काम वास्ते लिए गए थे, उसकी तहकीकात शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिब का संदेश आएगा तो ही अंदर जाने देंगे
पासपोर्ट कार्यालय में भ्रष्टाचार बाहर मुख्य गेट से शुरू हो जाती थी। बाहर खड़े सिक्योरिटी गार्ड ही लोगों को खदेड़ देते थे कि अंदर जाना माना है। अंदर से साहब का फोन आएगा तो ही अंदर जाने की आज्ञा है। साहब से बात कैसे की जाए, लोग इसी इंतजार में दलालों के हत्थे चढ़ जाते थे। दलाल के जरिये एपीओ और एपीओ के जरिये आरपीओ से सेटिंग होती थी। क्षेत्रीय कार्यालय में पब्लिक डीलिंग साहब की मर्जी से होती थी, यही वजह थी कि सारा कामकाज पैसे के लेनदेन से चलता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed