{"_id":"63d6a6edcc38be6f7723b706","slug":"amritsar-police-arrest-notorious-smuggler-along-with-heroin-and-drug-money-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पांच किलो हेरोइन और 12 लाख की ड्रग मनी के साथ तस्कर काबू, सरहद पार से ड्रोन से आया था नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पांच किलो हेरोइन और 12 लाख की ड्रग मनी के साथ तस्कर काबू, सरहद पार से ड्रोन से आया था नशा
Sun, 29 Jan 2023 10:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:33 PM IST
सार
एआईजी सीआई अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि आरोपी रशपाल कुख्यात ड्रग तस्कर है। उन्होंने कहा कि खेप के प्राप्तकर्ता और उसे ड्रग्स के लिए भुगतान करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरहद पार से हो रही नशा तस्करी के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कुख्यात तस्कर को पांच किलो हेरोइन व 12.15 लाख ड्रग मनी समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान रशपाल सिंह उर्फ पाला निवासी अमृतसर लोपोके गांव कक्कड़ के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि हेरोइन ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से आई थी।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल अमृतसर (एसएसओसी) में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक महीना पहले गुरदासपुर के गांव थमन में दो बड़े नशा तस्करों काबू किया था। उनके पास से दस किलो हेरोइन के दस पैकेट बरामद हुए थे। इसके बाद चल रही पुलिस जांच के बाद काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर की पुलिस टीम ने अमृतसर के लोपोके में थाथा गांव के पास से आरोपी को काबू किया है।
उसे उस समय काबू किया गया, जब वह हेरोइन की डिलीवरी करने जा रहा था। हालांकि हेरोइन की खेप का भुगतान किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसे पहले ही कर दिया था। एआईजी सीआई अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि आरोपी रशपाल कुख्यात ड्रग तस्कर है। उन्होंने कहा कि खेप के प्राप्तकर्ता और उसे ड्रग्स के लिए भुगतान करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। याद रहे कि पुलिस ने गत सप्ताह में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने इस दौरान 5 किलो हेरोइन, 4.90 किलो अफीम, 5.92 क्विंटल चूरा चूरा और 1.95 मेडिकल नशा और 7.89 लाख रुपये बरामद किए हैं। एनडीपीएस केसों से जुड़े 13 पीओ को गिरफ्तार किया गया। अब कुल गिरफ्तार पीओ की संखय 636 तक पहुंच गई