फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar Bomb Blast in Nirankari Bhawan Raised Five Questions

अमृतसर आतंकी हमलाः धमाके के पीछे मास्टरमाइंड कौन, कैसा हाईअलर्ट? उठे 5 सवाल

Mon, 19 Nov 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Nov 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Amritsar Bomb Blast in Nirankari Bhawan Raised Five Questions
अमृतसर में बम ब्लास्ट
पंजाब के अमृतसर में निरंकारी भवन में बम ब्लास्ट हुआ और इस हमले में तीन लोगों की जान चली गई। अब हमले को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं, जैसे...
विज्ञापन


रविवार का दिन ही क्यों चुना?
जिस समय ग्रेनेड फेंका गया, उस समय निरंकारी भवन में सत्संग चल रहा था। रविवार का दिन था, तो काफी संख्या में लोग मौजूद थे। करीब 200 लोगों के होने की बात कही जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि रविवार का दिन ही क्यों चुना गया, क्या ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान लेने की प्लानिंग थी।

पंजाब में आतंकवाद की दस्तक तो नहीं
अमृतसर में निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमले के पीछे का मकसद कहीं पंजाब में फिर से आतंकवाद की दस्तक तो नहीं। क्योंकि हाल ही में कुछ समय पहले आर्मी चीफ ने कहा था कि बाहरी ताकतें पंजाब में फिर से उग्रवाद को जिंदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने चेताया था कि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो बहुत देर हो जाएगी।
विज्ञापन

Amritsar Bomb Blast in Nirankari Bhawan Raised Five Questions
पंजाब में सुरक्षा
हाईअलर्ट के बावजूद हमला कैसे हुआ
5 दिन पहले जम्मू से आए चार लोगों ने पंजाब बॉर्डर पर एक कार हाईजैक कर ली थी। उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। दो दिन पहले अमृतसर में आतंकी मूसा के होने की खबर थी। इसके चलते पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया था। प्रदेश भर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे, बावजदू इसके हमला हो गया। यह प्रशासन की बड़ी चूक है।

मूसा से कनेक्शन तो नहीं
दो दिन पहले अमृतसर में आतंकी मूसा के होने की खबर थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि निरंकारी भवन पर हमले के पीछे जाकिर मूसा का हाथ है। लेकिन पंजाब पुलिस ने इससे साफ इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस हमले का मूसा से कोई संबंध नहीं है। हमारी तरफ से पंजाब भर में नाकाबंदी कर दी गई है। हर आने-जाने वाले की चेकिंग की जा रही है। जल्दी ही ग्रेनेड फेंकने वालों को पकड़ लिया जाएगा।

ग्रेनेड और पिस्टल लेकर कैसे पहुंचे
कार हाईजैक होने के चलते और आतंकी मूसा के प्रदेश में होने की खबर के बाद पंजाब में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे। हर आने जाने वाले की चेकिंग की जा रही थी। बीएसएफ भी अलर्ट पर थी, उसके बावजूद हमलावरों को ग्रेनेड और पिस्टल कैसे मिले। वे हथियार लेकर निरंकारी भवन तक कैसे पहुंचे। क्या रास्ते में कहीं उनकी चेकिंग नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed